पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं पौराणिक कथाओं और कल्पनाओं का क्योकि बिग मैजिक लेकर आ रहा है - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/07/2020

पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं पौराणिक कथाओं और कल्पनाओं का क्योकि बिग मैजिक लेकर आ रहा है












कानपुर।बिग मैजिक इस महीने मनोरंजन को एक नये मुकाम पर ले जाने के लिये तैयार है। चैनल द्वारा अलग.अलग

शैली के दो नये शो की पेशकश की जा रही हैए जिनके नाम हैं. संतोषी मां और सोन परी। गौरतलब है कि बिग मैजिक फ्री.टु.एयर ;एफटीएद्ध हिंदी भाषी बाजार ;एचएसएमद्ध में एक प्रमुख वैरायटी जनरल एन्‍टरटेमेंट चैनल है। इन दो नये कार्यक्रम की पेशकश पूरे परिवार को सम्‍पूर्ण मनोरंजन प्रदान करने की इस फैमिली एन्‍टरटेनमेंट चैनल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एक ओर जहांए संतोषी मां माइथोलॉजी और ड्रामा का संयोजन हैए वहीं दूसरी ओर सोन परी दर्शकों को कल्‍पना की जादुई दुनिया में ले जायेगा। संतोषी मां शो का प्रसारण प्रत्‍येक सोमवार से रविवार रात 9 बजे से  होगा जबकि सोन परी का प्रसारण 10 जुलाई को शाम 6 बजे सोमवार से रविवार किया जायेगा। इन नये कार्यक्रम के जरिये चैनल का लक्ष्‍य माइथोलॉजी और फैंटेसी की दुनिया में लाकर परिवारों को एकजुट करना है। संतोषी नाम की एक लड़की की जिंदगी के इर्द.गिर्द घूमती है। वह संतोषी मां की अनन्‍य भक्‍त है। उसे विश्‍वास है कि संतोषी मां उसके उन सभी दुर्भाग्‍यों को हर लेंगीए जिसका सामना उसे अपने लालची रिश्‍तेदारों के कारण करना पड़ता है। संतोषी के रिश्‍तेदार अमीर बनना चाहते हैं और पैसों के लिये एवं ऐशो.आराम की जिंदगी जीने के लिये वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। दूसरी ओरए इस शो में देवलोक की कहानी भी दिखाई गई हैए जहां पर ब्रह्मांड के सभी देवी और देवता निवास करते हैं। यहां पर देवी संतोषी अपनी सहयोगी श्गौ माताश् के साथ अपनी भक्‍त संतोषी की हर संभव मदद करने की कोशिश करती हैं। हालांकिए उनके प्रयासों को देवी पॉलोमी विफल करने में लगी रही हैं। देवी पॉलोमी को ईर्ष्‍याए लालच और कपट की देवी माना जाता है। अभिनेत्री ग्रेसी सिंह इस शो में संतोषी मां और रतन राजपूत भक्‍त संतोषी की भूमिका निभायेंगी।वहीं दूसरा शो सोन परी एक फैंटेसी ऐडवेंचर टेलीविजन शो हैए जिसमें एक छोटी लड़की फ्रूटी और उसके दोस्‍त अल्‍टू की कहानी दिखाई गई है। फ्रूटी को एक जादुई रत्‍न मिलता है। जिसे रगड़ने पर सोन परी नाम की एक परी प्रकट हो जाती है। यह शो इन तीनों के रोमांचक सफर से भरा है और किस तरह ये तीनों दोस्त फ्रूटी की होने वाली सौतेली माँ और उसके भाई को सबक सिखाते हैं,और साथ ही बुरी ताकतों से भी मुकाबला करते हैं।


 

 



 



 



 


 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages