हत्या वांछित एक अपराधी को पकड़ने जा रहे चौकी प्रभारी मनोज पाटिल की हुई मार्ग दुर्घटना में मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/07/2020

हत्या वांछित एक अपराधी को पकड़ने जा रहे चौकी प्रभारी मनोज पाटिल की हुई मार्ग दुर्घटना में मौत

 सात अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल


 

कानपुर। चकेरी थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज पाटिल  की एक अपराधी को गिरफ्तार करने हेतु झांसी जाते समय मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई जबकि साथ में जा रहे अन्य सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत गंभीर है जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है देर रात हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अपराधी के झांसी में होने की सूचना पाकर चकेरी थाने की शिव गोदावरी चौकी के चौकी प्रभारी मनोज पाटिल सात अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सड़क मार्ग से अपराधी को गिरफ्तार करने झांसी जा रहे थे झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में गाड़ी का गंभीर रूप से एक्सीडेंट हो गया जिसमें एसआई मनोज पाटिल की मौत हो गई जबकि साथ जा रहे अन्य सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages