मजदूरों से भरी बस ट्राला से टकराकर पलटी चालक की मौत 24 मजदूर घायल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/07/2020

मजदूरों से भरी बस ट्राला से टकराकर पलटी चालक की मौत 24 मजदूर घायल

ऐमन इंडिया कंपनी बलिया जिले के मजदूरों को लेकर जा रही बस डंपर से भिड़ंत

 


कानपुर। कोटा (राजस्थान) में निर्माणाधीन पावर प्लांट के लिए बलिया से मजदूरों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस शुक्रवार तड़के घाटमपुर में गिट्टी लदे ट्राला से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई है, जबकि उसमें सवार 24 मजदूर घायल हो गए।

कोटा में निर्माणाधीन पॉवर प्लांट में कार्य कर रही ऐमन इंडिया कंपनी बलिया जिले के मजदूरों को बस से लेकर जा रही थी। शुक्रवार तड़के घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही हमीरपुर की ओर से गिट्टी लाद कर आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। इससे अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर से टकरा कर चौराहे पर पलट गई। चीखपुकार सुन कर समीप स्थित थाने से पुलिस कर्मी भाग कर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को निकलवा कर इलाज के लिए सीएचसी भिजवाना शुरू किया। सीएचसी में बस चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं बलिया जिले के थाना गनेशी के गांव बसुनआर निवासी प्रमोद, थाना बसडी के गांव सिंदेरामपुर निवासी प्रदीप, थाना खुजनी के गांव अखौनी के वर्षीय राकेश वर्मा, थाना खेतवा के गांव अखनी निवासी भोजराम, थाना दगुस के गांव दुगुरा निवासी प्रमोद, कोटा जिले शनउद के गांव सगाना निवासी सोनू, बलिया के थाना पचड़ा के गांव रामपुर के अरुण, कोटा जिले के थाना व ग्राम इटवा के श्यामबिहारी, बलिया के थाना खजुनी के गांव अखैनी निवासी सूर्यप्रकाश, राम व्यास, राम जी, थाना चिटवारा के गांव तारो निवासी रमेश, थाना शिवपुर के गांव रामपुर निवासी राज कुमार वर्मा, थाना दुसह के गांव खुटली दही निवासी अवस्थी, थाना कहिनू के गांव पुडई कला निवासी उपेंद्र, बसडी थाना के गांव शिवरामपुर निवासी अशोक कुमार, थाना बन्दे के गांव अखरी निवासी वीर बहादुर, थाना गनवार के गांव बचावर निवासी पुखराज, थाना नारायण के गांव भरवाहि निवासी कन्हैया लाल, थाना बसडी के चुकन्द निवासी अश्वनी वर्मा, थाना खेत बड़ा के गांव तारू निवासी कृष्ण मोहन, थाना खजूरी के गांव बिलौना निवासी अशोक, थाना खजूरी के गांव अखैनी निवासी जितेंद्र वर्मा एवं घाटमपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरिंदापुर निवासी जगमोहन को स्थानीय सीएचसी लाया गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages