आज लखनऊ विश्वविद्यालय में फाइनल ईयर की व अन्य सेमेस्टर की प्रणाली को कोरोना दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन में अंतिम वर्ष सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं कराए जाने एवं अन्य कक्षाओं में छात्रों को प्रमोद किए जाने हेतु कुलपति विश्वविद्यालय के द्वारा गठित कमेटी की बैठक में जूम के माध्यम से परीक्षाएं कराए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया व कमेटी के सदस्यों द्वारा कला वाणिज्य विज्ञान विधि एवं ललित कला संकाय की स्नातक वार्षिक एवं कला स्नातक ऑनर्स एवं वाणिज्य स्नातक ऑनर्स एवं परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के अन्य की परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए लिए गए निर्णयों में बनाए गए पैटर्न की नियमावली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई है.
ऐसा होगा एमसीक्यू प्रणाली जूम का पैटर्न vkulZ
बीकॉम की फाइनल ईयर की परीक्षा
बीकॉम में अब 100 प्रश्नो की जगह स्टूडेंट्स को हर एक प्रश्न पत्र में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होगा और परीक्षा करने के लिए स्टूडेंट्स को 120 मिनट दिए जाएंगे। इसके साथ बैक पेपर, एकजेमटेड और इम्प्रूवमेंट की भी परीक्षा भी एमसीक्यू प्रणाली से करावाई जाएगी।
बीकॉम ऑनर्स यूजी फाइनल सेमेस्टर और पीजी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा
इसमें स्टूडेंट्स को 70 की जगह अब 35 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो-दो अंकों के होंगे और परीक्षा 60 मिनट की होगी।
कला संकाय फाइनल ईयर की परीक्षा
इसमें स्टूडेंट्स को 50 की जगह 25 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो-दो अंकों के होंगे और परीक्षा 120 मिनट की होगी।
कला संकाय यूजी फाइनल सेमेस्टर और पीजी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा
इसमें स्टूडेंट्स को 70 की जगह अब 35 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो-दो अंकों के होंगे और परीक्षा 60 मिनट की होगी।
विज्ञान संकाय फाइनल ईयर की परीक्षा
इसमें स्टूडेंट्स को अब 50 की जगह 25 प्रश्नों के उत्तर 120 मिनट में देने होंगे। सभी प्रश्न पत्रों में प्रश्न तीन-तीन अंक के होंगे।
विज्ञान संकाय पीजी फाइनल सेमेस्टर परीक्षा
इसमें स्टूडेंट्स को 70 की जगह अब 35 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो-दो अंकों के होंगे और परीक्षा 60 मिनट की होगी।
विधि संकाय तीन वर्षीय और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम का अंतिम सेमेस्टर
पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके साथ ही सातवां प्रश्न पत्र जिसमें अब 50 की जगह 25 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो अंको के होंगे और सभी परीक्षा 60 मिनट की होंगी।
तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को अब 100 की जगह 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा, हर प्रश्न दो अंक का होगा और परीक्षा 60 मिनट की होगी।
ललित कला संकाय
यूजी की फाइनल ईयर की परीक्षाओं में 100 के स्थान पर 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो अंक के होंगे और परीक्षा एक घंटे की होगी।
यूजी फाइनल ईयर की परीक्षाओं में 70 के स्थान पर 35 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। बाकी के 30 अंक इंटर्नल परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। सभी प्रश्न दो अंक के होंगे और परीक्षा एक घंटे की होगी। इसके साथ ही प्रेक्टीकल परीक्षाओं में 50 अंक इंटर्नल परीक्षा के आधार पर और 50 क्लास वर्क के एक्सटर्नल परीक्षा के आधार दिए जाएंगे।[ विश्व विद्यालय की पूर्व में स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं दिनांक 16.03.2020 को प्रारंभ हो चुकी थी परंतु बीए यूपीएससी की परीक्षा में केवल एक ही प्रश्न की परीक्षा हुई थी और उसके उपरांत कोरोना महामारी लॉकडाउन शासन द्वारा घोषित कर दिया गया था जिसके चलते एक ही प्रश्न की परीक्षा संपन्न कराई जा सकी थी और परीक्षा प्रणाली गुणात्मक थी इसलिए दिनांक 16 03: 2020 की परीक्षा निरस्त कर दी जाएंगी व संपूर्ण परीक्षाएं एम सी क्यू प्रणाली के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी

No comments:
Post a Comment