कायाकल्प प्रोजेक्ट्स के तहत कलात्मक स्वरुप प्रदान कर खूबसूरत स्पॉट दिया बना - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/07/2020

कायाकल्प प्रोजेक्ट्स के तहत कलात्मक स्वरुप प्रदान कर खूबसूरत स्पॉट दिया बना



नगर आयुक्त ने इसका उद्द्घाटन कर इसे शहर को समर्पित किया

 

कानपुर। गंगा बैराज मंधना रोड पर बोटैनिकल गार्डन की अधूरी बिल्डिंग के बाहरी आवरण को परिवर्तन संस्था ने अपने 'कायाकल्प' प्रोजेक्ट्स के तहत एक कलात्मक स्वरुप प्रदान कर इसे एक खूबसूरत स्पॉट बना दिया.  स्पॉट इतना निखर के आया कि फौरन से यह एक ख़ूबसूरत सेल्फी पॉइंट बन गया।

नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने इसका उद्द्घाटन कर इसे शहर को समर्पित किया। संस्था के अनिल गुप्ता ने बताया कि इस सुन्दर सृजन में राघव त्रिपाठी  ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।परिवर्तन संस्था ने पिछले वर्ष इस रोड के 5 किलोमीटर के स्ट्रेच पर अपने ग्रीनाथान अभियान के तहत 928 पौधे लगाए थे जिन्हें स्वयं अपने शहरवासियों ने रोपित किया था, जो एक वर्ष में अच्छी ग्रोथ पकड़ चुके हैं। संस्था ने संकल्प लिया है कि इन पौधों की देखभाल तब तक की जायेगी जब तक ये आत्मनिर्भर पेड़ न बन जाएँ इन पौधों की सुरक्षा हेतु संस्था ने ट्री-गार्ड भी लगाये हैं जो इस मार्ग की सुदंरता में चार चाँद लगा रहे है।

संस्था का इसी वर्ष इस स्ट्रेच को ३ किलोमीटर और बढ़ा कर यश कोठारी चौराहे तक ले जाने का प्लान है, जिसके तहत संस्था द्वारा हर सप्ताह पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर का कोई भी नागरिक अपने किसी भी विशेष अवसर पर पौधारोपण कर उसे यादगार बना सकता हैं।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages