अभिभावकों के नाम विद्यालय सूचना पट पर अंकित किए गए तो जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/07/2020

अभिभावकों के नाम विद्यालय सूचना पट पर अंकित किए गए तो जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही


जिलाधिकारी कानपुर नगर सीबीएसई बोर्ड आईसीएसई बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड के समस्त विद्यालयों के लिए आदेश पारित 

कानपुर। निजी विद्यालयों में फीस देने मैं असमर्थ छात्रों तथा अभिभावकों के नाम विद्यालय के सूचना पट पर यदि अंकित किए गए  तो जिला प्रशासन द्वारा ऐसे विद्यालयों पर  की जाएगी यह आदेश कानपुर के जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी द्वारा पारित किया गया जिलाधिकारी कानपुर नगर कार्यालय से समस्त सीबीएसई बोर्ड आईसीएसई बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड के समस्त विद्यालयों के लिए एक आदेश पारित किया गया है जिसमें कहा गया है कि कुछ विद्यालय सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों  का उल्लंघन करते हुए अभिभावकों पर फीस जमा करने का अनैतिक दबाव बना रहे हैं और उनके नाम तथा छात्रों के नाम विद्यालय के सूचना पट्ट पर अंकित किए जा रहे हैं जिलाधिकारी ने आदेशित करते हुए कहा है कि यदि किसी विद्यालय में ऐसे कृत्य की कोई शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंचती है तो विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होंने आदेशित करते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कार्यपालन किया जाए यदि किसी छात्र या अभिभावक द्वारा इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हुई तो विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages