स्कूल ने अभिवावकों को बेहतरीन तोहफा तीन माह की फीस माफ - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/07/2020

स्कूल ने अभिवावकों को बेहतरीन तोहफा तीन माह की फीस माफ


कानपुर। कोविड 19 के चलते मार्च माह से महामारी ने कदम रखकर इन दिनों पूरे भारत मे तहलका मचा रखा है। कोरोना सक्रमण ने सभी जगह कब्जा कर रखा है । जिससे कि आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हो गया है । आम आदमी की तो नीदं ही हराम हो गईं  है बहुत लोग भुखमरी के कगार में गए है और बहुतायत का रोजगार चला गया है और वह आदमी जो रोजगार के चक्कर मे बाहर पड़े थे जैसे सूरत, दिल्ली, बॉम्बे,  गुजरात, अहमदाबाद आदि जगहों पर वह अपने घर वापस गए है अपने परिवार को भी ले आये है। ऐसे में जीवन चलाना  बहुत कठिन हो गया है । और ऊपर से बच्चों की पढ़ाई का दर्द और स्कूल की फीस का टेंसन अभिभावकों को सताने लगा है  श्याम नगर स्थित स्कूल के प्रबंधक राहुल कुमार विमल ने जुलाई माह में कोरोना के चलते प्रधानाचार्य गीता राठौड़ और उप प्रधानाचार्य  पूजा चौहान की अध्यक्षता में समस्त अध्यापिकाओं की मौजूदगी में तत्कालीन मीटिंग का आयोजन किया । और इस वैश्विक महामारी के विषय मे चर्चा करते हुये अभिभावकों  की समस्या का विशेष ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया कि इस आपदा में हमारा विद्यालय परिवार सभी बच्चों की तीन माह (अप्रैल, मई ,जून )  की फीस माफ करेगा जिससे कि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा उत्पन्न ना  हो। और यह अभिभावकों  के लिए बड़ी राहत भरी खबर है । जब कि विद्यालय मे  मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे  पढ़ाई कर रहे है अभिभावकों ने यह सूचना पाकर विद्यालय प्रबन्धक राहुल कुमार विमल का आभार व्यक्त किया है ।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages