लॉकडाउन 10 थाना क्षेत्र बिना कार्य के सड़को पर घूमने पर कड़ी कार्यवाही /नोडल अधिकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/07/2020

लॉकडाउन 10 थाना क्षेत्र बिना कार्य के सड़को पर घूमने पर कड़ी कार्यवाही /नोडल अधिकारी


सोशल डिस्टिसिंग का पालन करे अपने घरों से बिना मास्क के न निकले पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने वाले  लोगो का सैम्पल तेजी से कराया जाये

कानपुर। नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने  सर्किट हाउस में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 10 थाना क्षेत्रों में हुए लॉकडाउन का  कड़ाई से अनुपालन कराया जाये तथा इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहे यह सुनिश्चित किया जाये। बिना कार्य के सड़को पर घूमने वाले लोगो पर कड़ी कार्यवाही की जाये। सभी लोगोंं को यह मानना ही होगा कि सावधनी ही बचाव है  सोशल डिस्टिसिंग का पालन करे अपने घरों से बिना मास्क के न निकले ।उन्होंने ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्विलांस टीम द्वारा घर घर सर्वे करते हुए सर्विलांस गतिविधि पर बल दिया जाये। सर्विलांस टीम द्वारा सम्पूर्ण जानकारी एकत्र की जाये। पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने वाले  लोगो का सैम्पल तेजी से कराया जाये। उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगो की सूची बनाते हुए उनकी निगरानी  की जाये ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी, पी एच सी तथा समस्त सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे यह सुनिश्चित किया जाये। कोविड पॉजिटिव गम्भीर मरीजों की निगरानी रखी जाये प्रत्येक स्थिति में मृत्यु दर को कम करना है इस लिए कोरोना के गम्भीर मरीजों की मॉनिटरिंग लगातार की जाये।बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी , नोडल अधिकारी समीर वर्मा, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, एसएसपी दिनेश कुमार पी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages