मण्डलायुक्त शहर की प्रमुख विभिन्न समस्याओं के निस्तारण पर बैठक सम्पन्न - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/07/2020

मण्डलायुक्त शहर की प्रमुख विभिन्न समस्याओं के निस्तारण पर बैठक सम्पन्न

शहर में विद्युत, सड़क, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के कार्य पर महापौर ने उठाया


 विद्युत विभाग के अधिकारियों को अण्डर ग्राउण्ड केबिल व विद्युत लाइनों को ठीक कराये जाने के दिये निर्देश -मण्लायुक्त


कानपुर। मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम0 बोबडे एवं महापौर  प्रमिला पाण्डेय की उपस्थिति में मण्डलायुक्त शिविर कार्यालय में शहर की प्रमुख विभिन्न समस्याओं के निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महापौर ने शहर में विद्युत, सड़क, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने एवं सड़कों को विभिन्न विभागों द्वारा बिना सूचना के खोदने की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। 

मण्डलायुक्त बोबडे ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अण्डर ग्राउण्ड केबिल व विद्युत लाइनों को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि यदि किसी प्रकार की विद्युत सम्बन्धी कोई घटना होती है तो सम्बन्धित अभियन्ता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बरसात में जल भराव होने वाले स्थलों पर निरीक्षण कर समस्या का स्थाई समाधान की व्यवस्था का नगर निगम एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

 बोबडे ने विद्युत, जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरी संवेदनशीलता के साथ विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति एवं जल भराव से निजात दिलाये जाने हेतु नाले-नालियों की सफाई का कार्य तत्काल कराना सुनिश्चित करें। उन्होने जल निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि सीवर सफाई व लाइन डालने के कार्य से यदि किसी मेनहोल को खोला जाता है तो कार्य पूर्ण होने के पश्चात उसको तत्काल बन्द करने व मरम्मत करने की कार्यवाही की जाये। उन्होने यह भी कहा कि आगामी 04 माह में संक्रामक बीमारियों मलेरिया, डेंगू आदि की रोकथाम हेतु अभी से व्यवस्था सुदृढ़ कर ली जाये। उन्होने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने तथा लीकेज पाइप लाइन को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों को समुचित सफाई व्यवस्था व नालों की सफाई करायें जाने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी डा0 ब्रहमदेव राम तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना सूचना के बरसात के मौसम में सड़क न खोदी जाये यदि किसी विभाग को किसी कार्य से सड़क खोदनी है तो उसकी अनुमति जिलाधिकारी कार्यालय से अवश्य ली जाये तथा इसी के साथ कार्य पूर्ण होने पर उसको समतलीकरण कर मोटरेबुल अवश्य किया जाये। उन्होने जोर देते हुए यह भी कहा कि इस सम्बन्ध में पोर्टल भी विकसित किया जायेगा। सम्बन्धित विभाग सड़क खुदाई से पूर्व व ठीक होने के पश्चात पोर्टल पर सूचना प्रेषित करेंगे।

बैठक में नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता केस्को, जल निगम व महाप्रबन्धक जल संस्थान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages