व्यापार नहीं, यह लूट हमें स्वीकार नहीं नो इनकम, नो फीस अभिभावक संघ - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/07/2020

व्यापार नहीं, यह लूट हमें स्वीकार नहीं नो इनकम, नो फीस अभिभावक संघ



  • एक दो तीन चार, शिक्षा माफिया से मिली सरकार. मुख्यमंत्री जाग जाओ के नारों के साथ शासन प्रशासन से किया आगाह 

  • कानपुर। उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ, फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ,पेशेंट हेल्थ केयर सोसायटी, दोस्त सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में  एक प्रदर्शन शिक्षक पार्क नवीन मार्केट कानपुर में आयोजित किया गया,  उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए अभिभावकों  की माँग पर कार्यक्रम को  आयोजित किया गया। फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मिश्रा द्वारा शिक्षा है व्यापार नहीं, यह लूट हमें स्वीकार नहीं। नो इनकम, नो फीस ।नो स्कूल ,नो फीस. गूंगे बाहर चीख रहे हैं ,बहरे अंदर बैठे हैं .एक दो तीन चार, शिक्षा माफिया से मिली सरकार.  जुल्मी कब तक जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारे से, जर्रा जर्रा गूंज रहा है फीस माफी के नारे से एवं शिक्षा माफिया मुर्दाबाद, दिनेश शर्मा होश में आओ एवं मुख्यमंत्री जाग जाओ के नारों के साथ शासन प्रशासन को आगाह किया। धरने में प्रमुख रूप से बाबूलाल शारडा, अमित शुक्ला, अभिजीत गुप्ता, प्रमोद यादव, सुरेंद्र शुक्ला आदि लोग शामिल रहे कार्यक्रम में मनीष शर्मा आजाद, विनीत कपूर, अनिल गुप्ता, लाला ठाकुर, विकास बाजपेई, मनजीत सिंह, अमित खन्ना, नितिन अग्रवाल, आशीष सिंह, शबाना, मनीष छुहारा, संतोष गुप्ता, देवजीत सान्याल, आलोक पारीख, जारा चौगुले, विकास जायसवाल, प्रभात पांडे, जुल्फिकार खान, परिधि गोयल, अजय द्विवेदी आदि लोगोंं ने सहयोग दिया।


 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages