बदला जा रहा चौबेपुर थाने का पूरा स्टॉफ, 10 नए सिपाहियों की तैनाती। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/07/2020

बदला जा रहा चौबेपुर थाने का पूरा स्टॉफ, 10 नए सिपाहियों की तैनाती।


कानपुर। विकास दुबे से दोस्ती के शक में कानपुर के चौबेपुर थाने का पूरा स्टाफ बदला जा रहा है। एसओ विनय तिवारी सहित दो दारोगा और एक सिपाही को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। मंगलवार सुबह कानपुर जोन के आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने दस सिपाहियों को पुलिस लाइन से चौबेपुर थाने में तैनाती दी है। इस संबंध में आदेश जारी हो चुके हैं।  

इनकी हुई तैनाती 

पुलिसलाइन से सिपाही सुधीर, आशीष, विमल, रवि, मोहित, नवीन, विजेंद्र, धीरज कुमार, लवकुश और रिषी यादव की तैनाती चौबेपुर थाने में की है। अब ये नए सिपाही थाने का कामकाज देखेंगे। 

चौबेपुर थाने के हर पुलिसकर्मी की होगी जांच

आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद चौबेपुर थाना संदेह के घेरे में आ चुका है। वहां तैनात सभी पुलिस कर्मियों की जांच कराई जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। यह बात एडीजी जोन और आईजी रेंज ने कही। हिस्ट्रीशीटर के लिए मुखबरी करने के मामले में पहले दिन से ही थाने की पुलिस संदेह के दायरे में आ गई थी। उसके बाद लापरवाही बरतने के मामले में एसओ विनय तिवारी को निलम्बित कर दिया गया। अब अधिकारियों ने पूरे थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की जांच के निर्देश दिए हैं। चौबेपुर थाने में दरोगा, सिपाही और होमगार्ड मिलाकर 44 पुलिस कर्मी तैनात हैं।

- प्राइवेट मोबाइल के सिम जमा कराए गए

थाने में हर पुलिसकर्मी के प्राइवेट मोबाइल का सिम जमाकर जांच की जा रही है। वहीं अलग-अलग अधिकारी पुलिस कर्मियों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि कौन पुलिस कर्मी विकास दुबे या उसके गुर्गों के संपर्क में था।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages