विकास दुबे का खास कहा जाने वाला अमर दुबे मौदहा में मुठभेड़ में हुआ ढेर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/07/2020

विकास दुबे का खास कहा जाने वाला अमर दुबे मौदहा में मुठभेड़ में हुआ ढेर



कानपुर। शूटआउट के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के एक प्रमुख गुर्गे को पुलिस ने पश्चिमी यूपी के हमीरपुर में मार गिराया है। विकास दुबे के खास कहे जाने वाले अमर दुबे से एसटीएफ की बुधवार सुबह एक मुठभेड़  हुई थी। इस ऑपरेशन में अमर को मार गिराया गया।

कानपुर शूटआउट के बाद से था फरार

पुलिस के मुताबिक, अमर दुबे विकास दुबे के साथ कानपुर के बिकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था। अमर ने विकास और उसके साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर भारी गोलाबारी की थी। इस घटना में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। अमर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

हमीरपुर में रिश्तेदार के घर छिपने का था प्लान

बताया जा रहा है कि अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के घर पनाह लेने के इरादे से आया था। इससे पहले उसने हरियाणा के फरीदाबाद में शरण ली थी। अमर दुबे की मूवमेंट के बाद उसे एसटीएफ ने घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा था। इसी दौरान दुबे ने भागने की नाकाम कोशिश करते हुए गोलीबारी की और क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

2 जुलाई को फायरिंग के वक्त था विकास के साथ

बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages