विकास से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग की- एडीजी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/07/2020

विकास से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग की- एडीजी


कानपुर। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर मामले पर उत्तर प्रदेश में पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने विकास दुबे के एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा, पहले विकास दुबे से सरेंडर करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने पुलिसवालों को जान मारने की नियत से फायरिंग की. जिसके बाद बचाव में पुलिस ने उसपर गोली चलाई.

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, कानपुर पहुंचने से पहले गाड़ी का एक्सीडेट हो गया। इसके बाद विकास दुबे ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। लेकिन वह नहीं माना और जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए, एसटीएफ के दो कर्मी घायल हुए।उन्होंने बताया, कानपुर एनकाउंटर मामले में कुल 21 आरोपी नामजद हैं। इनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। 6 मारे जा चुके हैं. 120B के अंतर्गत सात लोग जेल भेजे जा चुके हैं।

- दुबे का पोस्टमार्टम से पहले हुआ कोरोना टेस्ट
विकास दुबे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से पहले उसका कोविड-19 टेस्ट हुआ। इसके बाद  डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया गया।
अभी तक हालांकि गैंगस्टर के परिवार का कोई भी सदस्य उसकी मौत की खबर सुनने के बाद अस्पताल नहीं पहुंचा है। दुबे की मां सरला दुबे लखनऊ में है, लेकिन उन्होंने मीडिया कर्मियों से मिलने से मना कर दिया है। कृष्णा नगर क्षेत्र में लखनऊ आवास के बाहर कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages