बैंक ऑफ बड़ौदा रीजनल ऑफिस फिलहाल बंद जिले में एक्टिव केस 1144 - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/07/2020

बैंक ऑफ बड़ौदा रीजनल ऑफिस फिलहाल बंद जिले में एक्टिव केस 1144


 

कानपुर। कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को जिले में 179 कोरोना के मरीज पाए गए। हर रोज शहर में कोरोना मरीजों की संख्या रिकार्ड बना रही है। शहर में कोरोना की चपेट में आए 10 मरीजों ने रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद गुमटी नंबर 5 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस और बैंक की शाखा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। बैंक अधिकारी स्टाफ की कोरोना टेस्टिंग करा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक नियमों के अनुसार ही बैंक शाखा व रीजनल अॉफिस को खोला जाएगा। इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की चुन्नीगंज शाखा और विनोबा नगर शाखा में कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने पर शाखाओं को पिछले हफ्ते बंद किया गया था।अब जिले में एक्टिव केस 1144 हो गए हैं।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से नौबस्ता के हंसपुरम के 70 वर्षीय, गोपाल नगर के 70 वर्षीय, जूही के 60 वर्षीय, कल्याणपुर कलां के 67 वर्षीय व दर्शन पुरवा के 60 वर्षीय बुजुर्ग मधुमेह, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी व सीने में जकडऩ से पीडि़त थे। रायपुरवा के 86 वर्षीय बुजुर्ग व गोविंद नगर के 75 वर्षीय बुजुर्ग को श्वसन तंत्र में इंफेक्शन व सेप्टीसीमिया था। बाबूपुरवा के 68 वर्षीय बुजुर्ग को टीबी थी। टीपी नगर के 40 वर्षीय व किदवई नगर के 42 वर्षीय युवक मधुमेह व निमोनिया से पीडि़त था।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फिर से सैंपलिंग की रफ्तार घटा दी है। रविवार को क्वारंटाइन सेंटर से 71, हॉट स्पॉट क्षेत्रों से रैंडम सैंपल 31, सॢवलांस टीम द्वारा 71 और शासन के निर्देश पर 157 सैंपल लिए गए। वहीं हैलट अस्पताल से 156 सैंपल जांच के लिए कोविड लैब भेजे हैं।v

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages