दादी से नाराज युवक- पत्नी के वियोग में पिता- व ६५ वर्ष महिला - तीन लोगो ने की आत्महत्या - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/07/2020

दादी से नाराज युवक- पत्नी के वियोग में पिता- व ६५ वर्ष महिला - तीन लोगो ने की आत्महत्या


दादी से नाराज युवक ने चुनी मौत

घाटमपुर। साढ़ क्षेत्र के सुखैय्यापुर मजरा कोरथा में दादी से किसी बात पर नाराज होकर  शिवम 23 पुत्र स्व रामकैलाश यादव ने गांव के बाहर नाले के किनारे अपने गमछे से बबूल के पेड़ में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह शौच को गए लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।जिससे घर मे कोहराम मच गया।मृतक तीन भाइयों में मंझिला था और घर की पूरी जिम्मेदारी संभालता था.भाई ने आत्महत्या करने की बात कही है।

पत्नी के वियोग में कर ली आत्महत्या

 थाना क्षेत्र के छतेरुवा गांव में बीती रात ज्ञान प्रकाश कुरील 45 पुत्र सम्भू दयाल कुरील की पत्नी अनुराधा करीब एक वर्ष पूर्व खत्म हो गयी थी जिससे वह बहुत दुखी रहता था।ग्रामीणों के अनुसार तब से मृतक ज्ञानप्रकाश गमगीन रहने लगा और बीती रात अत्यधिक तनाव में आकर कारखाने के ऊपरी कमरे में पत्नी की साड़ी से फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली।सुबह बच्चों ने मृत पिता को देख जोर से चीख पड़े जिससे लोगो को जानकारी हुई।मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।जिनका रो रोकर बुरा हाल था।सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

६५ वर्षीय महिला साड़ी से लटक की आत्महत्या

- वही बिरहर चौकी के बौहार मजरा शंकरपुर गांव में सुबह शांती 65 पत्नी करन सिंह वर्मा ने सूना घर पाकर कमरे में साड़ी से लटक कर आत्महत्या कर ली कार्यवाहक इंचार्ज अमित तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages