शहीद पुलिस कर्मियों की याद में स्मारक बनाए जाने को लेकर श्रमिक विकास संगठन ने दिया ज्ञापन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/07/2020

शहीद पुलिस कर्मियों की याद में स्मारक बनाए जाने को लेकर श्रमिक विकास संगठन ने दिया ज्ञापन


कानपुर। जैसा की हम सभी को अवगत है कि गत तीन जुलाई की रात पुलिस और दुर्दांत विकास दुबे और उसके गुर्गों के मध्य लोमहर्षक संघर्ष में आठ पुलिस कर्मियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था । इस घटनाक्रम ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। और देश इस हृदयविदारक और क्रूर घटना से पूरी तरह आक्रोषित है और समस्त पुलिस जनों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी की श्रमिक इकाई, श्रमिक विकास संगठन ने कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उतर प्रदेश को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा जिसमें इस घटना में शहीद सभी पुलिस कर्मियों की स्मृति में एक स्मारक उसी स्थान पर जहां यह घटना घटित हुई है। बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन प्रदेश सचिव प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश पुलिस का यह बलिदान अद्वितीय है और युगों-युगों तक ऐसे साहसी जवानों को याद किया जाना चाहिए । यही इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत त्रिपाठी, विनय अवस्थी, राजेश अग्रिहोत्री, नरेंद्र प्रजापति, उपेन्द्र त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय, केपी त्रिपाठी, सुनील शर्मा, योगेश दीक्षित, सुधीर यादव नवीन तिवारी आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages