सेक्टर बी-1 आवास विकास केे घरों में सप्लाई हो रहा सीवर का पानी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/07/2020

सेक्टर बी-1 आवास विकास केे घरों में सप्लाई हो रहा सीवर का पानी


 कानपुर। नौबस्ता के आवास-विकास, हंसपुरम के बी-1 में बीते कई दिनों से घरों में सीवर युक्त बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है, जिसके कारण लोगो को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। पानी इतना गंदा कि लोग उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है वहीं कोरोना जैसी आपदा के बीच लोगों को क्षेत्रीय हैण्डपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है जहां पानी के लिए काफी भीड लग जाती है, ऐेसे में यदि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो पानी के साथ स्वास्थ्य सम्बन्धी भी समस्या खडी हो सकती है। कोरोना महामारी के बीच जहां सरकार सोशल डिस्टेंसिग बनाने का निर्देश दे रही है तो वहीं आवास विकास हंसपुरम, नौबस्ता के बी-1 में रहने वाले लोगों को भीड़ में खडे रहकर पानी भरना पड़ रहा है और कारण यह है कि क्षेत्र की पानी लाइन फटी हुई है जो सीवर लाइन से मिली हुई है और इसी कारण क्षेत्र के घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिसके कारण मजबूर होकर क्षेत्रीय लोगों को हैण्डपंपो पर लाइन लगानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि कई दिनो से यह समस्या बनी हुई है लेकिन शिकायत के बाद भी क्षेत्रीय पार्षद ध्यान नही दे रहा है। लोगों का कहना है कि घरों में आने वाला पानी इतना दूषित है कि उसे किसी भी प्रकार से प्रयोग में नही लाया जा सकता और उन्हे इस कोरोना संक्रमण के बीच स्वयं या बच्चों से हैण्डपंप से पानी मंगवाना पड़ रहा है। लोगों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि इतने दिनो से समस्या है लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी ध्यान नही दे रहा है और उन्हे कई दिनो से इस समस्या से लगतार जूझना पड़ रहा है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages