जल विभाग की बड़ी लापरवाही वार्ड 26 में आम जनता परेशान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/07/2020

जल विभाग की बड़ी लापरवाही वार्ड 26 में आम जनता परेशान


कानपुर/ उत्तर प्रदेश सरकार का सपना था कि प्रदेश  और जिले की हर रोड़ गड्ढे मुक्त हो । इस पर हमारी सरकार ने  अभियान चलाकर जनता को विज्ञापन के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही थी। फिर कुछ दिनों बाद यह मामला ने तेजी पकड़ा और फिर धीरे से  ठंडे बस्ते में डाल दिया गया ।सरकार के उसी विकास कार्यो के तहत एक मामला प्रकाश में आया है, कानपुर में वार्ड 26  के सैनिक नगर अहिरवां का है जहाँ मामले  की पड़ताल हमारे संवाददाता रुद्र प्रताप शर्मा ने किया तो वहा रहने वाली धीरेश सिंह सेंगर, शशि पाल, कुमुद यादव, ने बताया की आज टंकी बने हुए 8  साल से भी ज्यादा हो गए पानी मिलाना तो दूर रहा हमारे यहाँ का ये जो रोड है, इसको भी जल निगम ने खोद डाला था और इसकी मिट्टी भी पता नहीं कहा ले गए आज 8 साल से खुदा पड़ा है बड़े बड़े गढ्ढे है हर रोज कोई ना कोई दुर्धटना होती है  कभी ट्रेक्टर पलट जाता है कही ईरिक्सा कई लोंग अभी तक दुर्धटना के शिकार हो चुके है मगर कोई यहाँ की जनता का दर्द कोई भी सुनना  नहीं चाहता है, कई बार जल निगम को सूचना भी दीं मगर हर बार कह दिया जाता है हमारे पास बजट नहीं है अगर बजट नहीं था तो क्यों पूरा रास्ता खोद कर डाल दिया जनता के मरने के लिए हमारी पड़ताल और ज़ब आगे बढ़ी तो पता चला कि ज़माना हो गया यहाँ पर जल निगम ने पानी के कनेक्शन तो हर घर मे कर दिया पर पानी के दर्शन आज तक नहीं हुए जल विभाग ने आज तक सुधि नही लिया। और तो और जल विभाग और नगर निगम की नोक झोंक के चक्कर मे सामने की पूरी रोड में बड़े बड़े गढ़े है जो कि कही न कही जनता के लिए नासूर बनते जा रहे है। जब कि इस मामले को कई बार पूर्व पार्षद मनोज यादव ने अधिकारियों को धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रकाश में लाये लेकिन सरकार के भ्रस्टअधिकारियों ने के कानों में अभी तक जू तक नही रेगी। और रोड भी बरसात  में जान घातक हो जाती है कई बार तो ई रिक्शा, गाड़ी लोडर, पैदल चलते लोगों को उलटते पलटते उर हड्डी टूटने की घटनायें भी हुई है।  इन सब घटनाओ कि जानकारी पार्षद तक जनता ने कहा लेकिन जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की आनाकानी के चक्कर मे मामला ज्यो का त्यों पड़ा है। अब देखने वाली बात होगी कि इस खबर का  अधिकारियों पर क्या असर पड़ता है  ? क्या पार्षद विजय लक्ष्मी अधिकारियों तक अपनी इस बात को रख पायेगी या राम भरोसे  जनता का दर्द बढ़ता ही रहेगा। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages