अन्नपूर्णा इण्टर कालेज में हाईस्कूल एवं इण्टर दोनों का 100% रिज़ल्ट रहा
बिल्हौरः दिनांक 27 जून, दिन शनिवार को हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिणाम घोषित होने के बाद बच्चों में खुशी का ठिकाना न रहा। जवाहर नगर निवासी आनंद त्रिपाठी ने बताया कि हाईस्कूल के सूर्यांश तिवारी पुत्र अशोक चन्द्र तिवारी (गुड्डा) ने 77% अंक (1248436), राज तिवारी पुत्र अरविन्द्र तिवारी 73%(124819) अंक, गोपाल तिवारी पुत्र अरविन्द्र तिवारी ने भी 73% अंक प्राप्त किये। तीनो विद्यार्थी बिल्हौर इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
बिल्हौर इण्टर कालेज, बिल्हौर के प्रधानाचार्य प्रेमचन्द त्रिपाठी ने बताया कि हाईस्कूल 214 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, वे सभी पास हो गये, हाईस्कूल का परिणाम 100% रहा, वहीं इण्टर में 242 में 239 बच्चे सफल रहे अर्थात् 98.05% रिजल्ट रहा। सर्वोच्च अंक पाने वालों में इरम अंशारी पुत्री मो.अहमद 81.4%, लक्ष्मी पुत्री महादेव 80.2%, वैष्णवी द्विवेदी पुत्री राजू द्विवेदी 79% रहे। अन्नपूर्णा इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव त्रिपाठी ने बताया कि बडी खुशी की बात है कि हमारे यहां हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट दोनों में 100% रिज़ल्ट रहा। इण्टर में सर्वोच्च अंक पाने वालों में सचिन न कुमार पुत्र जगदीश सिंह माखनपुरवा 85% (425/500), आकांक्षा पुत्री राजीव सिंह चंद्रपुरा 77% (385/500), विपिन पुत्र रामलखन लोधनपुरवा 75% (375/500), आंशिक पुत्री राजाराम यादव खाहीझाल 75% (75%), शुभम गुप्ता पुत्र राजाराम यादव 75% (375/500) आदि रहे वहीं हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक पाने वालों में जानकीनाथ पुत्र दिनेश कुमार निवासी बैडीअलीपुर 88.5% , धीरज यादव पुत्र रमेश निवासी खाहीझाल 87.5%, आलोक यादव पुत्र अनिल कुमार निवासी रामपाटी 87%,कु. प्राची यादव पुत्री जसकरन यादव निवासी पातिननिवादा 87% आदि रहे। बार एशोसिएशन बिल्हौर के अध्यक्ष रामकिशोर पाल ने बताया कि उनका भतीजा रिशभ पाल पुत्र संतोष सिंह पाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र है, उसने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता एल.आई.सी.अभिकर्ता और प्रीमियम प्वाइंट बिल्हौर में कैशियर हैं।बी.आर.डी.इण्टर कॉलेज में हाईस्कूल का रिज़ल्ट 90% जबकि इण्टर 82% रहा। कानपुर नगर के बी.आर.डी. इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कटियार ने बताया कि इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 90%, वहीं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल 82% रहा। आपने बताया कि इण्टर में सर्वोच्च अंक पाने वालों में कॉलेज स्तर पर प्रथम शुभेन्दु कटियार, द्वितीय कु. कीर्ति और तृतीय अभय वर्मा रहे। जबकि हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक पाने वालों में कालेज स्तर पर प्रथम स्थान पर अभिषेक राठौर, द्वितीय स्थान पर अभिषेक कटियार एवं तृतीय स्थान पर अक्षय कटियार रहे। कॉलेज के प्रमुख देखरेख कर्ता, प्रबंधक शिवनाथ कटियार के बेटे एवं भावी प्रबंधक योगेंद्र कटियार ने कॉलेज के इतिहास पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया और दी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां।

No comments:
Post a Comment