एडीजी जोन ने शिवली थाने में खंगाला विकास के साथियों का आपराधिक इतिहास मिली विजय नगर में भी तीन लावारिस कार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/07/2020

एडीजी जोन ने शिवली थाने में खंगाला विकास के साथियों का आपराधिक इतिहास मिली विजय नगर में भी तीन लावारिस कार

विजय नगर क्षेत्र में तीन लावारिस कार मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है,


कानपुर। चौबेपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जुटी पुलिस कड़ी दर कड़ी आगे बढ़ रही हैं, हालांकि पुलिस अभी विकास को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने घटना में शामिल रहे विकास के 21 साथियों की सूची तैयार की है, जिसमें शनिवार रात एक साथी को मुठभेड़ में पकड़ा है, जबकि दो साथियों को घटना के दूसरे दिन ही मुठभेड़ में मार गिराया था। एडीजी ने विकास दुबे को मोस्टवांटेड अपराधी की सूची में शामिल करके पचास हजार से बढ़ाकर इनामी राशि एक लाख रुपये कर दी है। 

 एडीजी जेएन जे एन सिंह भी बिकरू गांव पहुंचे और अबतक की कार्रवाई के बाबत जानकारी दी। इसके बाद कानपुर देहात एसपी अनुराग वत्स के साथ शिवली थाने जाकर विकास दुबे और उसके 21 साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले कार्रवाई करती है तो यह परिणाम न होता। नेपाल बॉर्डर के आसपास मोस्टवांटेड के पोस्टर चस्पा किये गए हैं, इसके साथ ही मध्यप्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। विकास की तलाश में 40 टीमें दिन रात काम कर रही हैं। 

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बिकरू पहुंचकर पुलिस टीम से अबतक गांव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना में चौबेपुर थाना संदेह के दायरे में है और सभी पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि कोई दोषी पाया गया तो उसपर मुकदमा दर्ज करने के साथ नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।


कानपुर में भी विजय नगर क्षेत्र में तीन लावारिस कार मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, विकास दुबे से किसी कनेक्शन को लेकर पुलिस ने हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

औरैया में रविवार सुबह लखनऊ के नंबर की लावारिस कार मिलने से सनसनी फैल गई, जो अतुल दुबे के नाम के व्यक्ति  की बताई जा रही है। पुलिस इस कार से विकास दुबे के भागने की आशंका जता कनेक्शन तलाश रही है। 

एडीजी ने फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है, साथ ही उसका नाम मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में डाल दिया गया है। अभी तक उसपर पचास हजार का इनाम घोषित था।


 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages