योगी ने किया दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में बदलाव सिर्फ रविवार रहेगी.बंदी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/09/2020

योगी ने किया दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में बदलाव सिर्फ रविवार रहेगी.बंदी





  • मुख्यमंत्री ने सूबे के बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोलने केदिए निर्देश पुलिस को पेट्रोलिंग गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए




लखनऊ: कोरोना के चलते प्रदेश में दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी की गई थी. अब इसमें बदलाव किया गया है. अब राज्य में केवल एक दिन की बंदी रहेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साप्ताहिक बंदी केवल रविवार को लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं. अभी तक यह बंदी शनिवार और रविवार को की जा रही थी. शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक बंदी रखी जा रही थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक कर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान सीएम योगी ने लखनऊ, कानपुर नगर में कोरोना के बढ़ते प्रकरण को लेकर ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि कोविड के दृष्टिगत माइक्रो एनालिसिस करते हुए कार्य योजना बनाई जाए. इस कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम गठित की जाए. यह टीम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में परामर्श प्रदान करे. उन्होंने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग तथा डोर टू डोर सर्वे कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं.



 


मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सुबह कोविड अस्पताल में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियमित रूप से बैठक कर कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आगे की रणनीति बनाने और अधिकारियों को इसे ठीक से लागू करने के निर्देष दिए. मुख्यमंत्री ने पुलिस को पेट्रोलिंग गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा प्रभावी ढंग से प्रवर्तन कार्यवाही की जाए. मुख्यमंत्री ने सूबे के बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार को निर्धारित की जाए.




No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages