12 सितंबर से लखनऊ-दिल्ली रूट पर फिर से पटरी पर दौड़ेंगी ट्रेनें - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/09/2020

12 सितंबर से लखनऊ-दिल्ली रूट पर फिर से पटरी पर दौड़ेंगी ट्रेनें



12 सितंबर से देशभर में 80 और रेलगाड़ियों को चलाने का फैसला लिया है. इनमें से 8 जोड़ी ट्रेनें चारबाग और लखनऊ जंक्शन से भी होकर गुजरेंगी. जिसके लिए आज से रिजर्वेशन शुरू हो जाएगा.10 सितंबर से अपना रिजर्वेशन करा सकेंगे.




लखनऊ: यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 12 सितंबर से देशभर में 80 और ट्रेनों के संचालन शुरू करने का फैसला लिया है. इसमें चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन से 8 जोड़ी यानी 16 गाड़ियों का संचालन होगा. इनमें लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और एसी एक्सप्रेस भी शामिल हैं. इन ट्रेनों के लिए यात्री 10 सितंबर से अपना रिजर्वेशन करा सकेंगे. ऑनलाइन रिजर्वेशन के साथ ही स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर भी यात्री अपना आरक्षण करा सकते हैं. आज सुबह 8:00 बजे से इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग प्रारंभ हो जाएगी.






  • लखनऊ से इन ट्रेनों का होगा संचालन



















































ट्रेन नंबरट्रेन का नामकहां से कहां तक
02003/04स्वर्ण शताब्दी स्पेशललखनऊ जं-नई दिल्ली
02429/30एसी स्पेशललखनऊ-नई दिल्ली
05007/08कृषक स्पेशलवाराणसी सिटी-लखनऊ जं
02571/72हमसफर स्पेशलगोरखपुर-दिल्ली
02591/92गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशलगोरखपुर-यशवंतपुर
05909/10अवध-असम स्पेशलडिब्रूगढ़-लालगढ़
03307/08गंगा-सतलज स्पेशलधनबाद- फिरोजपुर
05933/34डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेशलडिब्रूगढ़-अमृतसर


इन ट्रेनों के यार्ड से वापस पटरी पर आ जाने से रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर से रौनक वापस लौट आएगी. ट्रेनों के संचालन से सूने पड़े स्टेशन यात्रियों से गुलजार होगें और साढ़े पांच महीने बाद स्टेशनों पर भीड़-भाड़ देखने को मिलेगी. कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे ने मार्च में ट्रेनों का संचालन पूरी तरीके से बंद कर दिया था. इसके बाद 1 जून से देशभर में करीब 200 ट्रेनों का संचालन शुरू किया, जिसमें लखनऊ से गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पुष्पक एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया. अब शनिवार से अन्य गाड़ियों का संचालन शुरू किया जा रहा है.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages