पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 और 15 सितंबर को आयोजित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/09/2020

पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 और 15 सितंबर को आयोजित



  • पॉलीटेक्निक में दाखिले हेतू प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट 2 कॉपी रखी जाएगी कोषागार में पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर को ऑफलाइन और 15 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी


प्रदेश के निजी, राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ओएमआर शीट की दूसरी कॉपी संबंधित जिले के कोषागार में रखी जाएगी। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों के ब्यौरे की सीडी भी कोषागार में लॉक रहेगी। 
पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर को ऑफलाइन और 15 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी सुबह 9:00 से 12:00 और शाम को 2:30 से 5:30 तक रखी जाएगी। आपको बता दें कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,44,451 छात्रों ने पंजीकरण कराया है वहीं 15 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए 46,443 छात्रों ने पंजीकरण कराया है । यह ऑफ लाइन प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में कराई जाएगी और वही  ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 24 जनपदों में आयोजित की जाएगी ।


परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अक्सर कई परीक्षाओं में देखने को मिला है कि अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम के बाद कॉपियों की अदला-बदली और अंकों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है, लेकिन पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में छात्र इस तरह का कोई आरोप नहीं लगा पाएंगे और यदि किन्हीं कारणों से अंगुली उठती भी है तो उसका त्वरित निराकरण भी हो जाएगा।
इसके लिए छात्रों की उत्तर पुस्तिका की दूसरी कॉपी संबंधित जिला अधिकारी के कोषागार में सुरक्षित रखी जाएगी। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद उन कॉपियों को सेंटर पर ही सील करके कोषागार ले जाया जाएगा। 


इसमें शामिल होने वाले छात्रों की लॉग डिटेल का पूरा ब्यौरा सीडी में दर्ज कर उसको भी सील पैकेट में कोषागार में सुरक्षित रखा जाएगा। यह प्रक्रिया भी परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद पूरी कर ली जाएगी।
 संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई उत्तर पुस्तिका मिसिंग होती है या छात्र लेकर गायब हो जाता है तो तुरंत पकड़ में आ जाएगा। अंकों को लेकर यदि गड़बड़ियां पकड़ में आती हैं तो इस प्रक्रिया से तुरंत पकड़ में आ जाएंगी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages