भाजपा महिला नेत्री ने अपनी पार्टी के सेक्टर प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/09/2020

भाजपा महिला नेत्री ने अपनी पार्टी के सेक्टर प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप



  • मस्वानपुर में एक बीजेपी की बूथ अध्यक्ष महिला नेत्री अपनी पार्टी के गोविंदनगर सेक्टर प्रभारी की हरकत परेशान हो छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है कई बार शिकायत के बाद भी उस भाजपा नेता मनोज पांडेय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई 


कानपुर। कल्याणपुर के रावतपुर में रहने वाले भाजपा नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। कल्याणपुर मस्वानपुर में एक बीजेपी की बूथ अध्यक्ष महिला नेत्री अपनी पार्टी के गोविंदनगर सेक्टर प्रभारी की हरकत परेशान हो गई है। कई बार शिकायत के बाद भी उस भाजपा नेता मनोज पांडेय पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। उसके बाद महिला ने नेता की हरकत को सार्वजनिक कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया है कि भाजपा सेक्टर अध्यक्ष लंबे समय से संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है। जब पति को मामले से अवगत कराया तो उनको भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी दी है। पीड़िता ने कल्याणपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। चौकी इंचार्ज आनंद द्विवेदी का कहना है कि महिला नेत्री की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। नुकसान पहुंचा सकता है आरोपित पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपित लगातार उन्हें धमकियां दे रहा है। अगर पुलिस ने जल्द ही मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं कि उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की जाएगी।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages