संविदा की अनिवार्यता को लेकर फैला रहा विपक्ष भ्रम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/09/2020

संविदा की अनिवार्यता को लेकर फैला रहा विपक्ष भ्रम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य


प्रदेश में सरकारी नौकरी में 5 वर्ष की संविदा शुरू करने कि सरकार की कोई मंशा नहीं है।  न ही रिटायरमेंट की आयु सीमा 50 वर्ष होगी। नौकरी में  संविदा की अनिवार्यता को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने  शुक्रवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस में कहा कि  प्रदेश में सरकारी नौकरी में 5 वर्ष की संविदा शुरू करने कि सरकार की कोई मंशा नहीं है।  न ही रिटायरमेंट की आयु सीमा 50 वर्ष होगी। नौकरी में  संविदा की अनिवार्यता को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है । राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई भी नियम पारित नहीं किया गया है और ना ही भविष्य में पारित किया जाएगा। आम जनता के बीच में झूठ फैलाने का काम सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग कर रहे हैं ।


शुक्रवार की दोपहर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरी की जो प्रक्रिया पहले थी वही आगे भी रहेगी। इस विषय को लेकर जो भी भ्रामक  जानकारी दी जा रही है वह सरासर गलत है। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर विपक्ष द्वारा तमाम जिलों में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के छह  वर्ष और प्रदेश में योगी सरकार के साढे तीन वर्ष की तमाम उपलब्धियों से विपक्ष बौखला गया है और इसी  वजह से वह सिर्फ जनता के बीच सुर्खियों में रहने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहा है।


 





No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages