विधवा युवती के साथ उसके ससुरालियों ने की मारपीट  थाना काकादेव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/09/2020

विधवा युवती के साथ उसके ससुरालियों ने की मारपीट  थाना काकादेव




  • युवती का आरोप है कि है उसके पति राजेश मिश्रा की मौत के बाद वह अपने ससुराल कुछ जरूरी कागज लेने गई थी. जहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और करीब 7 लाख के गहने व कीमती सामान रख लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




कानपुर: थाना काकादेव क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक विधवा युवती के साथ उसके ससुरालियों ने मारपीट की. महिला ने थाने में अपनी सास, देवर और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और लूट के मामले में तहरीर दी है. युवती का आरोप है कि है उसके पति राजेश मिश्रा की मौत के बाद वह अपने ससुराल कुछ जरूरी कागज लेने गई थी. जहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और करीब 7 लाख के गहने व कीमती सामान रख लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





  • पति की मौत के बाद अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी





पीड़िता ऋचा मिश्रा ने बताया कि 2018 में उसके पति की एक्सीडेंट से मौत के बाद वो अपने तीनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर में रह रही थी. शुक्रवार को अपने ससुराल कुछ कागज लेने आई थी, लेकिन यहां उसके ससुराल वालों ने उसके कमरे में ताला डाल रखा था. ऋचा ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर चौकी इंचार्ज पहुंचे. उनके सामने जब कमरा खोला तो देखा कि महिला के गहने के डिब्बे खाली पड़े थे. वहीं कीमती सामान भी गायब थे. जब इस बारे में ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट की.




  • तहरीर के आधार पर की जा रही कार्रवाई


मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने ससुराल कुछ कागज लेने गई थी. पीड़िता ने बताया कि ससुराल में सास गीता मिश्रा, देवर विवेक मिश्रा और उसकी पत्नी नम्रता मिश्रा ने उसके साथ मारपीट की. महिला के गहने भी कमरे से गायब मिले. मामले में ऋचा मिश्रा ने तहरीर दी है, जिस पर उचित कार्रवाई की जा रही है.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages