अब कुल 75 टीमों द्वारा सैंपलिंग मैपिंग करा सभी मोहल्ले वालों की 100% सैंपलिंग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/09/2020

अब कुल 75 टीमों द्वारा सैंपलिंग मैपिंग करा सभी मोहल्ले वालों की 100% सैंपलिंग



  • शत प्रतिशत शासन के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए परिजनों से विस्तार से जानकारी की जाए कि कोविड पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में वे कितने दिन रहे


कानपुर। 50 सैंपलिंग टीमें कल से और अर्बन क्षेत्र में जायेगी। अब कुल 75 टीमों द्वारा सैंपलिंग एवं आरआरटी का कार्य किया जायेगा। आरआरटी टीम 100 फीसद पॉजिटिव वाले का सर्वे करे। कल से आरआरटी टीम के साथ सिविल डिफेंस को भी लगाया जायेगा। सिंप्टोमेटिक व्यक्ति का सैम्पल अवश्य लिया जाए। होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति के पास आरआरटी टीम अवश्य पहुचे। 60 वर्ष या उससे अधिक के व्यक्ति को कोविड फैसिलिटी में ही अवश्य रखा जाए, 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति होम आइसोलेशन में नहीं रह सकते। जिन क्षेत्रों में लगातार अधिक संख्या में पॉजिटिव मरीज आ रहे है, उन क्षेत्रों की मैपिंग कराते हुए सभी मोहल्ले वालों की 100 फीसद सैंपलिंग अवश्य करा ली जाए।

   जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण को कम करने के लिए नगर निगम कन्ट्रोल रूम में  बैठक के दौरान समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत शासन के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।  जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी पॉजिटिव होने के बाद  हॉस्पिटल में एडमिट होने के 2 या 3 दिन के अन्दर मृत्यु हो रही है, इसका पता लगाने के लिए   परिजनों से विस्तार से जानकारी की जाए कि कोविड पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में वे कितने दिन रहे या किसी अन्य डॉक्टर /हॉस्पिटल ने उन्हें डीले किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व वीरेंद्र पाण्डेय, अपर  जिला अधिकारी नगर अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति बसन्त अग्रवाल तथा संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages