अधिवकतओं ने बेरिया को बंद धार्मिक स्थलों को खुलवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/09/2020

अधिवकतओं ने बेरिया को बंद धार्मिक स्थलों को खुलवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन



  • जनता ने सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करत हुए सुचारू रूप से प्रारम्भ कर दिया है तो ऐसे में धार्मिक स्थलों को भी खेाला जाये


 कानपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप आनन्द बाबा, पूर्व प्रत्याशी कैण्ट विधानसभा के नेतृतव में अधिवकतओं के एक प्रतिनिधिमण्डल द्वारा प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया से भेंट की तथा कोरोना महामारी के दौरान बंद पडे धार्मिक स्थलों को खुलवाये जाने लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

                ज्ञापन के माध्यम से उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह से पत्राचार के द्वारा धार्मिक स्थलों को खुलवाये जाने का आदेश कराने की बात कही गयी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप आनन्द बाबा ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस बहुत ही घातक बीमारी है, जिसके प्रकोप से आमजनमानस का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जिसमें अधिवक्ता वर्ग अत्याधिक प्रभावित हुआ है और ऐऐ में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनलाॅक 4 के अंतर्गत लगभग सभी कार्य एवं व्यापार को जब देश की जनता ने सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करत हुए सुचारू रूप से प्रारम्भ कर दिया है तो ऐसे में धार्मिक स्थलों को भी खेाला जाये। वहीं पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से पत्राचार कर जल्द ही धार्मिक स्थलों को खुलवाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडवोकेट रजोन्द्र खरे, एड. रजनीश पाल, एड. धर्मेन्द्र कश्यप, एड. राहित सिंह तथा विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages