शहर समेत 11 जिलों में सीरो सर्विलांस के दिए गए निर्देश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/09/2020

शहर समेत 11 जिलों में सीरो सर्विलांस के दिए गए निर्देश



  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लैब टेक्नीशियन को डॉ. महेश कुमार एवं डॉ. आरएन सिंह ने प्रशिक्षण दिया


कानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की वास्तविक स्थित जानने के लिए शहर समेत 11 जिलों में सीरो सर्विलांस के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को कार्य शुरू होना था, लेकिन जिले में यह काम शुरू नहीं हो सका। जिसके शनिवार को भी शुरु होने मे भी सम्भव नहीं। इसके काम के लिए जहां पहले ही टीमों को प्रशिक्षित कर दिया जाना था। टीमों को अभी तक लॉजिस्टिक और प्रिटिग सामग्री नहीं उपलब्ध कराई गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी के सहायक के रूप में कार्यरत डॉ. साजिया ने गुरुवार को आदेश जारी कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लैब टेक्नीशियन को सीरो सर्विलांस से जुड़े प्रशिक्षण के लिए शाम चार बजे रामा देवी स्थित सीएमओ कार्यालय में आरसीएच के मीटिग हॉल में बुलाया था। जहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लैब टेक्नीशियन को डॉ. महेश कुमार एवं डॉ. आरएन सिंह ने प्रशिक्षण दिया। उन्हें सीरो सर्विलांस के बारे में बताया गया। हालांकि इस दौरान लैब टेक्नीशियनों को सर्विलांस से जुड़ा फार्मेट नहीं दिया जा सका। बताया गया कि 30 फीसद ही प्रिटिग मैटेरियल ही आ सका है। लॉजिस्टिक भी आधा-अधूरा है। इसलिए शनिवार सुबह उपलब्ध कराया जाएगा। लैब टेक्नीशियनों को बिना सामग्री दिए लौटा दिया गया है।

जिले के घाटमपुर, भीतरगांव, पतारा, शिवराजपुर, बिल्हौर एवं चौबेपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य होना है। ऐसे में जब आठ बजे से सामग्री का वितरण होगा तो टेक्नीशियन कितने बजे तक क्षेत्र में जाकर कार्य शुरू करेंगे। ऐसे में शनिवार को भी काम होने पर संशय है।

- वर्जन

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों को सीएमएसडी स्टोर से सीरो सर्विलांस का सामान शनिवार सुबह आठ बजे से प्राप्त करने को कहा गया। टीमें दस बजे से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य शुरू कराएंगी।

डॉ. अनिल मिश्र, सीएमओ

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages