संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 का रिजल्ट शनिवार को हुआ जारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

05/09/2020

संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 का रिजल्ट शनिवार को हुआ जारी



  • प्रवेश परीक्षा में 3,57,701 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए. साथ ही 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे. 73 जनपदों में परीक्षा आयोजित कराई गई थी पूरे प्रदेश में टॉप टेन में शामिल होने वाले लोगों की भी लिस्ट जारी की


लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नौ अगस्त को आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को रिजल्ट सौंप दिया।


पूर्व में यह परीक्षा प्रदेश के 18 जनपदों में प्रस्तावित थी. कोरोना वायरस के चलते अभ्यर्थियों को अपने जनपद से दूर यात्रा न करनी पड़े, इसलिए प्रदेश के 73 जनपदों में परीक्षा आयोजित कराई गई थी. राज्य समन्यवक अमिता बाजपेई ने बताया कि पूरे प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे. इस प्रवेश परीक्षा में 3,57,701 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए. साथ ही 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे. कुल 5 अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए गए. जिन का परीक्षा फल निरस्त कर दिया गया. कुल 3,56,946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए थे.कुल पांच अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए गए। वहीं अमिता बाजपई ने यह भी बताया कि परीक्षा में महिला अभ्यर्थी 1,62,566, पुरुष अभ्यर्थी 1,94,380 और एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी ने भी इस परीक्षा में भाग लिया था. वहीं अमिता बाजपेई ने पूरे प्रदेश में टॉप टेन में शामिल होने वाले लोगों की भी लिस्ट जारी की.3,56,946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन ऑफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउन्सिलिंग सम्बन्धित विवरण वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके द्वारा मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जाएगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर विषय-वर्ग परिवर्तन संभव नहीं होगा।पहली रैंक पर पंकज कुमार (सीतापुर), दूसरी पर अजय कुमार (सीतामढ़ी बिहार), तीसरी पर अमर सिंह (आजमगढ़), चौथी पर मनीषा (झांसी) लड़कियों में पहली रैंक, पांचवीं पर सुयश दिक्षित (हरदोई), छठवीं पर प्रशांत यादव (गाजीपुर), सातवीं पर ओम भुवन सिंह (लखनऊ), आठवीं पर मोहम्मद अजमल खान (मेरठ), नौवीं पर नेहा अग्रवाल (फिरोजाबाद) और दसवीं पर रामअवतार (आगरा) हैं.







 



 







 






 





No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages