पैरामाउंट में अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्राथिमिकी नौबस्ता थाने में दर्ज - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/09/2020

पैरामाउंट में अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्राथिमिकी नौबस्ता थाने में दर्ज



  • कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन एवं महामारी अधिनियम के अंतर्गत निर्गत आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा था


कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद नगर के समस्त नान कोविड हॉस्पिटलों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में प्राइवेट अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान एएसीएमओ एवं नायाब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा पैरामाउंट अस्पताल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा कुछ ऐसे मरीजों का इलाज बिना कोविड-19 जांच कराई किया जा रहा था। जिनमें कोविड-19 के कुछ लक्षणों से युक्त मरीज भर्ती थे। एवं जिनका अंकन मरीजों की फाइलों में भी किया गया था। तथा उक्त पैरामाउंट अस्पताल द्वारा कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन एवं महामारी अधिनियम के अंतर्गत निर्गत आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा जांच आख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी नगर के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नगर द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में आप विधिक कार्यवाही करते हुए पैरामाउंट हॉस्पिटल A 2012-13 हंसपुरम नौबस्ता के अस्पताल प्रबंधन पर कोविड-19 के क्रम में जारी शासनादेशों एवं महामारी अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन करने के क्रम में उचित धाराओं में प्राथिमिकी नौबस्ता थाने में दर्ज कराई गई ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages