सब्जियों में आलू का महत्वपूर्ण स्थान स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/09/2020

सब्जियों में आलू का महत्वपूर्ण स्थान स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी


 


  • डॉ सिंह ने बताया कि आलू में बहुत ही अच्छी मात्रा में पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी हैं


कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह द्वारा जारी निर्देश के क्रम में कल्याणपुर स्थित साग भाजी अनुभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.बी. सिंह ने बताया कि सब्जियों में आलू का महत्वपूर्ण स्थान है।क्योंकि आलू को सब्जियों का राजा कहा गया है। डॉ सिंह ने बताया कि आलू में बहुत ही अच्छी मात्रा में पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी हैं। उन्होंने बताया कि आलू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,मिनरल और विटामिंस आदि पाए जाते हैं उन्होंने कहा कि आलू में लगभग 79% पानी तथा 17% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है सफेद आलू में विटामिन सी व पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। उन्होंने कहा कि आलू का वैश्विक उत्पादन 356 मिलियन टन जबकि भारत में 45 मिलियन टन उत्पादन होता है डॉ सिंह ने बताया कि आलू की बुवाई का सबसे उचित समय सितंबर एवं अक्टूबर का महीना होता है।साथ ही किसानों को सलाह दी है कि बुवाई हेतु आलू को कोल्ड स्टोर से एक-दो हफ्ते पहले निकाल कर बाहर रख लें तत्पश्चात बीजों को शोधित करने के उपरांत बुवाई कर दें। जिससे रोग लगने की संभावना कम रहती है अगेती प्रजाति जैसे कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी ज्योति, कुफरी बाहर मध्यम प्रजातियां जैसे कुफरी सिंदूरी, कुफरी लालिमा एवं पछेती प्रजातियां जैसे कुफरी जवाहर एवं कुफरी बादशाह इत्यादि हैं। डॉ सिंह ने बताया कि यदि किसान वैज्ञानिक विधि से आलू की खेती करते हैं तो 20 से 30 तक उत्पादन प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages