युवक को बर्रा के कर्रही से कर लिया था अगवा जमकर पीटा और उससे की लूटपाट - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/09/2020

युवक को बर्रा के कर्रही से कर लिया था अगवा जमकर पीटा और उससे की लूटपाट



  • जिले के नौबस्ता में रहने वाले शिवम सोनकर को कुछ बदमाश बर्रा के कर्रही इलाके से वैन में जबरन बैठा कर ले गए थे.


कानपुर: जिले के बर्रा थाना क्षेत्र में वैन से आए 6 बदमाशों ने एक युवक को बर्रा के कर्रही से अगवा कर लिया था. वैन के अंदर ही उसे जमकर पीटा और उससे लूटपाट की. उसके बाद युवक को नौबस्ता थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग निकले. जिसके बाद पीड़ित युवक ने बर्रा थाने में तहरीर दी है. जिले के नौबस्ता में रहने वाले शिवम सोनकर को कुछ बदमाश बर्रा के कर्रही इलाके से वैन में जबरन बैठा कर ले गए थे. वहीं जानकारी करने पर पता चला है की शिवम किसी चैनल में एंकर है, रविवार रात जिले के बर्रा स्थित कर्रही रोड पर एक बेकरी के पास से वैन पर सवार 6 बदमाश शिवम को पीटकर अगवा कर ले गए. शहर से लगभग 12 किमी दूर रमईपुर में बदमाशों ने शिवम से 4000 रुपये और मोबाइल लूट लिया. नौबस्ता बंबा रोड के पास सड़क पर छोड़ कर भाग निकले.





 


 

 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages