कोरोना की चपेट में महाना परिवार की बहू राधिका की मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/09/2020

कोरोना की चपेट में महाना परिवार की बहू राधिका की मौत



  • कानपुर में देर रात बेटे करन महाना की 35 वर्षीय पत्नी राधिका की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बहू की मौत की खबर पाकर मंत्री की तबीयत खराब


कानपुर। कोरोना की चपेट में आये यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के परिवार में देर रात उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी 35 वर्षीय बहू राधिका की मौत इलाज के दौरान हो गयी। बहू की मौत की खबर सुन होम आइसोलेशन में चल रहे मंत्री की तबियत खराब हो गयी और उन्हे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इधर महाना परिवार और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और सोमवार को सिद्धनाथ घाट में अंतिम संस्कार कराया गया।

 
उत्तर प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता व योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना बीते दिनों कोरोना की चपेट में आ गये थे। मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद वह इन दिनों लखनऊ स्थित होम आइसोलेशन में चल रहे थे। इधर कानपुर में देर रात बेटे करन महाना की 35 वर्षीय पत्नी राधिका की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बहू की मौत की खबर पाकर मंत्री की तबीयत खराब हो गयी और उन्हे पीजीआई में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बीते करीब दो वर्षों से मंत्री की बहू गले में कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों औद्योगिक विकास मंत्री के परिवार में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के वजह से स्वास्थ्य को देखते हुए वह अपने मायके सर्वोदय नगर में रह रही थीं। पिछले दिनों औद्योगिक विकास मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस पर वह लखनऊ जाकर आवास में असाइसोलेट हो गए थे। इधर परिवार के अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए तो बहू राधिका ने ससुराल आने की इच्छा जताई थी। इस पर वह मायके से वापस लालबंगला स्थित ससुराल आ गई थीं। रविवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें नर्सिंग होम ले जाया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। राधिका की मौत पर महाना परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। मां की मौत की जानकारी पर आठ वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी गुमशुम हो गए। सोमवार की सुबह सिद्धनाथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां पर महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages