प्रसपा ने जिलाधिकारी के समक्ष  17 सूत्री मांग पत्र किया प्रस्तुत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/09/2020

प्रसपा ने जिलाधिकारी के समक्ष  17 सूत्री मांग पत्र किया प्रस्तुत



  • जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  को संयुक्त रुप से जिलाधिकारी के समक्ष  जनसमस्याओं को जनहित में निस्तारण किए जाने हेतु 17 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया  


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को संयुक्त रुप से जिलाधिकारी के समक्ष  जनसमस्याओं को जनहित में निस्तारण किए जाने हेतु  17 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण का मानना है कि कोरोना काल में बेरोजगारी का संकट लगातार बढ़ रहा है अगस्त महीने में संगठित क्षेत्र में गति नौकरियों और ग्रामीण क्षेत्र में खेती के काम में कमी आने के बाद बेरोजगारी की दर में तेजी से इजाफा हुआ है देश में बेरोजगारी की दर अगस्त माह में 8.35 फ़ीसदी हो गई है जो जुलाई माह में 7.43 प्रतिशत थी हाल ही में पहली तिमाही के नतीजे भी आए हैं जिसमें जीडीपी में शून्य से नीचे 23.9 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की है अर्थात जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी 23.9 प्रतिशत पर पहुंच चुका है देश 45 वर्षों की सबसे भीषण बेरोजगारी का सामना कर रहा है अनुमान है कि अब तक 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है छात्रों और नौजवानों के लिए या एक कठिन वक्त है अपने 17 सूत्री मांग पत्र में उन्होंने मांग की है की सरकार शीघ्र बेरोजगारी दूर करने पर ध्यान दें एवं किसानों को समय से खाद भी नहीं मिल पा रही है नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद एवं ग्राम सभा में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं हो रही है नाली नाले सीवर लाइन जाम है सड़कें टूट गई हैं स्वास्थ्य व्यवस्था खराब होने  डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बड़ी तादाद में हार्ड अटैक  कैंसर  डायलिसिस ब्रेन हेमरेज डायरिया डायबिटीज हैजा कालरा डेंगू बुखार से असमय मौतें हो रही है आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही के कारण रामनगर में शिवांशु व शिवम नाम के नाबालिक बच्चों की मौतें हुई पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आज उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर नगर में अपहरण डकैती हत्या  लूट चोरी राजनी जमीनों पर अवैध कब्जे महिलाओं के साथ दहेज उत्पीड़न दहेज हत्या छेड़छाड़ बलात्कार चैन स्केचिंग घटनाएं बढ़  गई ग्रामीण क्षेत्रों में चक मार्गो व सिंचाई हेतु नालियों पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए हैं उसमें किसानों को कृषि कार्य में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है यदि शीघ्र 17 सूत्रीय जनसमस्याओं के मांग पत्र का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया  कानपुर नगर ग्रामीण के पदाधिकारी आंदोलन प्रदर्शन करने के लिए  बाध्य होंगे !

 मुख्य रूप से उपस्थित विनोद कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष ,राजपाल यादव प्रमुख महासचिव ,अशोक यादव प्रदेश महासचिव ,गोविंद त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव ,महेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा ,सलीम अहमद वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जमील अहमद राम प्रकाश मिश्रा अरुण यादव आनंद शुक्ला आकाश प्रजापति श्रवण कुमार कुरील राम बहादुर पासवान राजेंद्र सिंह यादव राम नरेश यादव सत्यम शैलेंद्र  शिव कुमार प्रजापति रामरक्षा यादव अतर सिंह यादव डॉक्टर विजय राजकुमार प्रजापति धर्मेंद्र यादव शिव सिंह यादव संतोष यादव आशीष प्रजापति अन्नू रामजी जयसवाल जितेंद्र पासवान महेश कुरील अंकिता सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages