- युवक के नहर में डूबने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रावतपुर हसनपुर निवासी अभिषेक यादव उर्फ राजकुमार है
कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र आवास विकास तीन नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आया रावतपुर हसनपुर निवासी युवक राजकुमार डूब गया। युवक के डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने देर शाम तक नहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, युवक के नहर में डूबने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रावतपुर हसनपुर निवासी अभिषेक यादव उर्फ राजकुमार (32) पुत्र रमा शंकर यादव मंगलवार सुबह आठ बजे रिक्शा चालक राहुल के साथ आवास विकास तीन स्थित नहर पर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए था। इस दौरान आवास विकास तीन नहर में नहाने के लिए कूद पड़ा। नहर के तेज बहाव में राजकुमार बह गया। राजकुमार को बहते देख रिक्शा चालक राहुल ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। कुछ लोग नहर में उसे बचाने के लिए कूद पडे़। सूचना मिलने पर सीओ, थाना प्रभारी और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक राजकुमार का कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद युवक की पत्नी आरती, बेटा शिवाय और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गोविंदनगर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सम्राट विकास यादव ने बताया मूर्ति विसर्जन के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के बावजूद घाटों पर पुलिस-प्रशासन की कोई तैयारी न होना संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही को दर्शाता है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से और भी लगाया जा सकता है कि मूर्ति विसर्जन के नहर में लोगों के डूबने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन फिर भी स्थानीय प्रशासन ने पहले हुए हादसों से सबक नहीं लिया और नहर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। सूचना मिलने पर दरोगा आनन्द द्विवेदी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की व्यवस्था कर राजकुमार की खोजबीन कराने लगी।

No comments:
Post a Comment