स्वदेशी अपनाओ चाइना मीटर हटाओ को लेकर प्रसपा ने किया सांकेतिक प्रदर्शन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/09/2020

स्वदेशी अपनाओ चाइना मीटर हटाओ को लेकर प्रसपा ने किया सांकेतिक प्रदर्शन



  • जहां देश की जनता लॉक डाउन से हुए आर्थिक संकट से जूझ रही हैं वहीं सरकार की जनविरोधी मनमानी में महंगाई की मार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


 

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर के अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से त्रस्त जनता की समस्याओं को व स्वदेशी अपनाओ चाइना मीटर हटाओ को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि जहां देश की जनता लॉक डाउन से हुए आर्थिक संकट से जूझ रही हैं वहीं सरकार की जनविरोधी मनमानी में महंगाई की मार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर इस पर जल्द ही निर्णय लिया गया तो प्रसपा कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रसपा कार्यकर्ता अपने हाथों में सरकार विरोधी तख्ती लिए थे। जिसमें लिखा था प्रदेश सरकार होश में आओ जनता को मत रुलाओ विद्युत प्रशासन शर्म करो बढ़ी दरें वापस लो स्वदेशी  लाओ चाइना मीटर हटाओ विद्युत की बढ़ी दरें वापस लो। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रुप से राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व न्यायाधीश डॉ राज नारायण सिंह, हरि कुशवाहा, शैलेंद्र मिश्रा, हाजी अयूब आलम, किसलए दीक्षित, तिलक चौहान, प्रभात गहरवार, अभिषेक यादव, नरेश चौहान, राजकुमारी मिश्रा, मोंटी सिंह, रिजवान अहमद, महेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र महतो, मो अशरफ, फिरोज अहमद, मोहम्मद नसीम, सत्यपाल अंबेडकर, प्रमोद हटी, सोनू, प्रवीण, मो अनवर, अफजाल कुरेशी आदि मौजूद रहें।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages