प्राइवेट हॉस्पिटल में मनमनी वसूली पर प्रशासन की सख्ती - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/09/2020

प्राइवेट हॉस्पिटल में मनमनी वसूली पर प्रशासन की सख्ती








  • जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्देश  शासन के द्वारा  कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार प्राप्त हुए है ,उनका अनुपालन कड़ाई से किया जाये


कानपुर।संक्रमितों के  मरने का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ने के साथ प्राइवेट हॉस्पिटल में मनमनी वसूली की आरही शिकायतों को पर प्रशासन की सख्ती बरकरार। जिलाधिकारी द्वारा कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के सम्बंध में प्रतिदिन हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके क्रम में लाईफट्रान हॉस्पिटल केशवपुरम का निरीक्षण किया गया। कोविड फैसिलिटी में भर्ती मरीजों को कैसा इलाज किया जा रहा है, उसको देखने के लिए सीडीओ, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की उपस्थिति में  गहनता से निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्देश  शासन के द्वारा  कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार प्राप्त हुए है ,उनका अनुपालन कड़ाई से किया जाये। किसी भी स्थिति में एक्सपर्ट डाक्टरो की कमी नही होनी चाहिए। राउंड द क्लॉक डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाये ताकि जो स्टाफ लगा है वह संक्रमित न होने पाए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मूल्यों पर ही मरीजों का इलाज किया जाए ।किसी भी दशा में ओवर बिलिंग नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए। समस्त कोविड अस्पतालों में इलाज व दी जाने वाली व्यवस्थाओ की लगातार निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाने के लिए भी निर्देशित किया। ताकि कोविड पॉजिटिव मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज में कोई कमी ना हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा उपस्थित रहे।






No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages