पुलिस कर रही है जय और उसके भाई की संपत्तियों को कुर्क नोटिस चस्पा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/09/2020

पुलिस कर रही है जय और उसके भाई की संपत्तियों को कुर्क नोटिस चस्पा



  • विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी के घर अर्मापुर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चिपकाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी 37 करोड़ की 11 संपत्तियों को दो दिन में कुर्क किया जाएगा।


कानपुर। बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे के गैंग के सभी सदस्यों के साथ उसके खजांची जय बाजपेयी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो रही है। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के मददगार जय बाजपेयी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि उसके भाई अभी भी फरार हैं। अब पुलिस जय और उसके भाई की संपत्तियों को कुर्क कर रही है। इसी क्रम में उसके घर पर नोटिस लगाया गया है और घर तथा संपित्तयों के बाहर डुगडुगी बजाई जा रही है।

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के खास साथी जय बाजपेयी के भाइयों के फरार होने पर पुलिस ने आज उनकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू करते हुए ब्रह्मनगर में डुगडुगी बजाकर घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी के घर अर्मापुर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चिपकाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी 37 करोड़ की 11 संपत्तियों को दो दिन में कुर्क किया जाएगा। जय वाजपेयी की अन्य संपत्तियों पर भी पुलिस निगाह है। उत्तर प्रदेश के बाहर तथा विदेश में संपित्तयों की पड़ताल हो रही है। इन सभी का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इन सभी की तस्दीक के बाद उन्हेंं भी कुर्क किया जाएगा।

कानपुर के नजीराबाद थाने में जय बाजपेयी उर्फ जयकांत के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। वह अपने तीन भाइयों शोभित बाजपेयी, रजयकांत बाजपेयी और अजयकांत बाजपेयी के साथ गैंग चलाता था। गैंग सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, सूदखोरी और भय का माहौल बनाकर आॢथक लाभ कमाता है। जयकांत की गिरफ्तारी के बाद से तीनों भाई फरार चल रहे हैं। दो दिन में चिह्नति संपत्तियां कुर्क हो जाएंगी।

जय बाजपेयी के फरार भाइयों पर अब तक 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। इसको बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। अब तीनों भाइयों पर जल्द ही 25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक रिपोर्ट बनाकर आईजी को भेज दी गई है।जय बाजपेयी की लखनऊ से लेकर गोवा तक बेनामी संपत्तियों की जानकारी पुलिस को मिली है। इन सभी संपत्तियों को तस्दीक कराने का काम किया जा रहा है। जैसे ही इन सभी के जय की संपत्ति होने की पुष्टि होगी। इन सभी संपत्तियों को भी इसी के तहत कुर्क किया जाएगा।

बाक्स मे-


 इन संपत्तियां पर होगी कुर्क की कर्यवाही- 

111/478 ब्रह्मनगर-  कीमत 4 करोड़, 111/481 ब्रह्मनगर- कीमत 5 करोड़, 107/299 ब्रह्मनगर- कीमत 2 करोड़, 107/300 ब्रह्मनगर- कीमत 2 करोड़, 107/292-ए ब्रह्मनगर- कीमत 4 करोड़, 107/298 ब्रह्मनगर- कीमत 3 करोड़, आर्यनगर का फ्लैट- कीमत 3 करोड़, पनकी में डुप्लेक्स, कीमत 2 करोड़, आर्य नगर में फ्लैट, कीमत 5 करोड़, सिंहपुर रोड बिठूर में जमीन- कीमत- 3 करोड़, स्वरूप नगर में मकान, कीमत- 4 करोड़ रुपए (अनुमानित)


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages