प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे-प्रहलाद मोदी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/09/2020

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे-प्रहलाद मोदी



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी मेरठ  में स्वागत  किया गया। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी का अभिनंदन किया गया।


प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए जोर शोर से अभियान चलाया जाएगा। मोदी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में उन्हें प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वह प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं को अब जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए मेरठ आगमन पर कार्यकर्ताओं से इस बाबत विस्तार से चर्चा की है।



उन्होंने बताया कि उनका मुख्य फोकस स्वच्छता अभियान, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुद्रा लोन योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को इन सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उनका यह भी कहना था की इन योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकारी अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा, उसमें कार्यकर्ता भी विशेष सहयोग करेंगे। जरूरत पड़ने पर इन योजनाओं के लिए कैंप आदि लगाकर भी उनकी जानकारी दी जाएगी।प्रमुख उत्तर प्रदेश दुर्गेश पांडे सह संयोजक उत्तर प्रदेश अमन फौजी जिला अध्यक्ष संदीप मलिक मंडल योजना प्रमुख  पश्चिम उत्तर प्रदेश मंत्री सुभाष चंद्र दीक्षित राजू साहिल जी संदीप रघुवंशी एवं अन्य कार्यकर्ता द्वारा जन-जन तक योजना पहुंचाना जो योजना किसानों को नहीं मिली है उन योजनाओं का लाभ दिलाना इसी उद्देश्य के माध्यम से आई टी विभाग  को संबोधन करते हुए माननीय प्रह्लाद मोदी जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि हर जिले में कार्यकारिणी गठित होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से देश की जनता के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उनका मकसद है कि आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचना ही चाहिए।इसके साथ ही कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंच कर इन योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उनका अगला पड़ाव अब हापुड़ होगा। प्रेस वार्ता के बाद वह हापुड़ के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज प्रदेश अध्यक्ष शैलेष कुमार शैलू आदि मुख्य रूप से साथ रहे। प्रदेश संयोजक अरविंद शर्मा, प्रदेश प्रमुख आईटी प्रीति पांडे, क्षेत्रीय संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश योगेश गुप्ता, संदीप मलिक, यशस्वी चौधरी, हितेश गुप्ता, शुभांगी पांडे, जिला अध्यक्ष अमन फौजी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया।















-





 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages