सांसद निधि/विधायक निधि वाले विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/09/2020

सांसद निधि/विधायक निधि वाले विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत



  • प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण/शहरी, सड़को का निर्माण, हर घर नल योजना सहित सांसद निधि/विधायक निधि से संबंधित कराये जाने वाले विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई


कानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 10 करोड़ से 50 करोड़ के मध्य लागत की परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण/शहरी, सड़को का निर्माण, हर घर नल योजना सहित सांसद निधि/विधायक निधि से संबंधित कराये जाने वाले विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी कार्यदायी संस्थायें उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष जिन परियोजनाओं में कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है, उन परियोजनाओं/निर्माण कार्यो में अपेक्षित गति लाते हुए तेजी से मानक के अनुरुप कार्य कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सरसौल (एकघरा) से नर्वल तक चौडीकरण एवं सुन्दरीकरण कार्य तथा टाटमिल चैराहे से यशोदानगर बाईपास तक मार्ग का चैडीकरण की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। कल्याणपुर क्रासिंग से पनकी मंदिर होते हुए भाटिया तिराहे तक, राष्ट्रीय मार्ग संख्या-91 के किमी 426 झकरकट्टी बस अड्डे के पास आरओबी के वायाडकट एवं पहुॅच मार्ग का निर्माण कार्य में गति लाते हुए अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष यथाशीघ्र कार्य कराने के निर्देश दिये। 

उन्होंने सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को लखनऊ/कानपुर रेल मार्ग के सम्पार संख्या-42 निकट गंगा चौकी पर रेल उपरिगामी सेतु कार्य में भी प्रगति लाने की बात कही है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग के हृदय रोग संस्थान, रावतपुर कानपुर में जी प्लस थ्री भवन का निर्माण कार्य लक्षित तिथि तक पूरा करने के निर्देश दिये है। उन्होंने पीओ डूडा को आसरा आवास योजना के संबंध में निर्माणाधीन भवनों की प्रगति के संबंध में जानकारी करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पाइप पेयजल योजनाओं के अन्तर्गत हर घर नल योजना के द्वारा ग्राम पंचायतों में लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु डीपीआरओ को संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। सांसद निधि/विधायक निधि तथा मनरेगा के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रवासी श्रमिकों व अन्य ग्रामीण श्रमिकों को दिये गये रोजगार का अलग-अलग विवरण प्रस्तुत करे। उन्होंने ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण हेतु 08 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कराये जाने हेतु शीघ्र स्थल चयन कर निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के जिलास्तरीय तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages