होगा संचालित योजनाओं का 500 प्रतिमाह की दर से पेंशन भुगतान  - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/09/2020

 होगा संचालित योजनाओं का 500 प्रतिमाह की दर से पेंशन भुगतान 



 


  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में 83742 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए रू 4732.51 लाख की धनराशि व्यय की गयी तथा 20200 नवीन पेंशनरो का चयन किया गया


कानपुर। जिलाधिकारी निर्देश के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत वृद्धावस्था पेंशन/किसान पेंशन योजना योजनान्तर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लाभार्थियों को रू 500 प्रतिमाह की दर से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान उनके बैक खातें के माध्यम से किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 83742 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए रू 4732.51 लाख की धनराशि व्यय की गयी तथा 20200 नवीन पेंशनरो का चयन किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 88869 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित कराते हुए धनराशि रू 2221.72 लाख व्यय की गयी तथा चालू वित्तीय वर्ष में 8256 नवीन लाभार्थियों का चयन किया गया है। 

उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीच जीवन यापन करने वाले परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर उसके आश्रित को रू 30000 एक मुश्त भुगतान किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5627 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए 1688.10 लाख की धनराशि व्यय की गयी। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में 520 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है जिसके सापेक्ष 666 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए 199.80 लाख की धनराशि व्यय की गयी है।

 सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तगर्त 2019-20 में 511.57 लाख का धनावंटन प्राप्त हुआ था, इस योजनान्तर्गत प्रति जोडा रू0 51000 की धनराशि व्यय करते हुए अनुसूचित जाति के 415 जोडो, अन्य पिछड़ा वर्ग के 236 जोडो, अल्पसंख्यक वर्ग के 72 जोडो एवं सामान्य वर्ग के 84 जोडो कुल 807 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया । सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत 2019-20 में 91.40 लाख का धनावंटन प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष प्रति लाभार्थी रू0 20000 व्यय करते हुए 457 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए धनराशि व्यय की गयी। अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत 2019-20 में 156.80 लाख का धनावंटन प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष प्रति लाभार्थी रू 20000 व्यय करते हुए 784 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए धनराशि व्यय की गयी। 

उन्होंने बताया है कि पूर्व दशम् छात्रावृत्ति सामान्य वर्ग/अनुसचित जाति योजनान्तर्गत 2019-20 में 208.98 लाख का धनावंटन प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष 7303 छात्रो को लाभान्वित करते हुए धनराशि व्यय की गयी। जिसमें अनुसूचित जाति के 615 एवं सामान्य वर्ग के 1288 छात्र लाभान्वित हुए। दशमोत्तर छात्रावृत्ति सामान्य वर्ग/अनुसूचित जाति योजनान्तर्गत 2019-20 में 7650.97 लाख का धनावंटन प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष कुल 30197 छात्रो को लाभान्वित करते हुए धनराशि व्यय की गयी। जिसमें अनुसूचित जाति के 26789 एवं सामान्य वर्ग के 3408 छात्र लाभान्वित हुए। अत्याचार से उत्पीडित अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना में वित्तीय वर्ष 2019-20 में 482.73 लाख की धनराशि आवटित हुई जिसके सापेक्ष 498 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया जिसमें हत्या के 25, हत्या के प्रयास के 6, अन्य प्रकार के प्रकरण 414 शामिल है । चालू वित्तीय वर्ष में योजनान्तर्गत 108.25 लाख धनराशि व्यय करते हुए 154 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया जिसमें हत्या के 03, बलात्कार के 15 एवं अन्य प्रकरण 136 शामिल है।

 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages