कोविड ज्यूस हॉस्पिटल पहुचे डीएम किया निरीक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/09/2020

कोविड ज्यूस हॉस्पिटल पहुचे डीएम किया निरीक्षण



  • जिलाधिकारी ने मरीज से पूछा की आपको कोई समस्या तो नहीं है, डॉ. समय पर आते हैं की नहीं


कानपुर। जिलाधिकारी नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नगर, द्वारा प्रतिदिन प्राइवेट कोविड फैसिलिटी का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने डबल पुलिया स्थित कोविड ज्यूस हॉस्पिटल पहुचे।उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आईसीयू में भर्ती मरीजों से बात की। आईसीयू में भर्ती मरीज से उनके द्वारा जानकारी की गई । जिलाधिकारी ने मरीज से पूछा की आपको कोई समस्या तो नहीं है, डॉ. समय पर आते हैं की नहीं, इस पर उनके द्वारा बताया गया कि वे ठीक है और डॉक्टर आते है। उन्होंने कहा कि जल्द आप स्वस्थ्य हो जाए,मैं ईश्वर से कामना करता हूं। जिलाधिकारी ने उपस्थित स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि आपको यहां आने वाले डॉक्टर  का रोस्टर देखना है की वे उसके अनुसार कब आये तथा कब गए। उन्हें आईसीयू में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी निगरानी रखनी है। प्रत्येक स्थिति में ओवल बिलिंग पर कड़ी नजर रखनी है। उन्होंने ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि इस आपादा की स्थिति में आगे आए और मदद करें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages