झंडा गीत को लिखने वाले पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता का मनाया 125 वां जन्म दिवस - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/09/2020

झंडा गीत को लिखने वाले पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता का मनाया 125 वां जन्म दिवस



  • पद्मश्री पार्षद श्याम लाल गुप्ता बाबाजी का 125 वां जन्मदिन है। जिसे प्रतिमा स्थल फूलबाग में मनाया गया


कानपुर। पार्षद स्मृति संस्थान के तत्वाधान में कोऑर्डिनेटर सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में झंडा गीत को लिखने वाले पद्मश्री पार्षद श्याम लाल गुप्ता का 125 वां जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने बताया कि हमारे पद्मश्री पार्षद श्याम लाल गुप्ता बाबाजी का 125 वां जन्मदिन है। जिसे प्रतिमा स्थल फूलबाग में मनाया गया। श्यामलाल गुप्त पार्षद जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इनके द्वारा झंडा गीत" झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा" गीत लिखा था जिसे महात्मा गांधी ने स्वीकारा और कांग्रेस अधिवेशन 1934 में इसे स्वीकार गया हरीपुरा कांग्रेस अधिवेशन में इसे गीत को भी मान्यता प्राप्त हुई उन्हें या झंडा गीत लाल किले से भी गाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ और इंदिरा गांधी द्वारा सम्मानित किया गया। 1973 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया और 10 अगस्त 1977 में उनकी मृत्यु हो गई। मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम संयोजक सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, साकेत गुप्ता, रमेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages