खाद्य विभाग की टीम ने नकली पान मसाला फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/09/2020

खाद्य विभाग की टीम ने नकली पान मसाला फैक्ट्री का किया भंडाफोड़




  • खाद्य विभाग की टीम ने हरबंस मोहाल थाना पुलिस की मौजूदगी में आदित्य इंटरप्राइजेज में छापा मारा. यहां पर केशव नाम से नकली पान मसाला बनाया जा रहा था.




कानपुर: जिले में मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य विभाग का ऑपरेशन लगातार जारी है. शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली पान मसाला बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है.



 


खाद्य विभाग की टीम ने हरबंस मोहाल थाना पुलिस की मौजूदगी में आदित्य इंटरप्राइजेज में छापा मारा. यहां पर केशव नाम से नकली पान मसाला बनाया जा रहा था. टीम ने पान मसाला बनाने में उपयोग की जाने वाली मशीन और अन्य सामान जब्त कर लिया. यह छापा मुखबिर की सूचना पर आदित्य इंटरप्राइजेज में मारा गया था.


पुलिस ने आदित्य इंटरप्राइजेज के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पान मसाला सामग्री सुपाड़ी, कत्था, गैम्बियर और मशीन को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने पकड़े गए लोगों को कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि आदित्य इंटरप्राइजेज का मालिक काफी समय से नकली पान मसाला बनाने का काम कर रहा था.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages