फीस में छूट दिये जाने के संबंध में अमिताभ बाजपेई द्वारा 6 सूत्रीय ज्ञापन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/09/2020

फीस में छूट दिये जाने के संबंध में अमिताभ बाजपेई द्वारा 6 सूत्रीय ज्ञापन



  • पहली तिमाही अप्रैल से जून तक संपूर्ण फीस माफ हो। अग्रिम माह जुलाई से जब तक स्कूल ना खुले तब तक की फीस का निर्धारण ऑनलाइन शिक्षा की बुनियाद पर हो


कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई के द्वारा प्राईवेट स्कूलों द्वारा लॉकडाउन पीरियड की फीस माफ करने व उसके बाद की फीस में छूट दिये जाने के संबंध में निम्नलिखित मांगो के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जब तक फीस माफी मुद्दे का हल नहीं निकलता है तब तक किसी भी बच्चे की ऑनलाइन क्लासेज न रोकी जाए। पहली तिमाही अप्रैल से जून तक संपूर्ण फीस माफ हो। अग्रिम माह जुलाई से जब तक स्कूल ना खुले तब तक की फीस का निर्धारण ऑनलाइन शिक्षा की बुनियाद पर हो। डीएफआरसी जिला शुल्क नियामक समिति का गठन हो और अभिभावकों की समस्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो। जिन छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस रोक दी गई है उनकी क्लासेस तत्काल प्रभाव से शुरू कराई जाएं क्योंकि ऑनलाइन क्लासेस रोके गये बच्चे हीन भावना से ग्रस्त हो रहे हैं। गरीब परिवारों को स्मार्टफोन एवं नेटवर्क सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाये। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, आशू खान, मिंटू यादव, वरुण मिश्रा , जावेद जमील, के के मिश्रा, चंद्रेश सिंह, सौरभ सिंह, राहुल चौहान, संजय यादव, आशीष, मोनू, मन्नू रहमान, अमित मेहरोत्रा बब्लू, पुण्य जैन, आदि लोग मौजूद रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages