जिलाधिकार ने ग्रेस प्राइवेट कोविड फैसिलिटी का किया निरीक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

13/09/2020

जिलाधिकार ने ग्रेस प्राइवेट कोविड फैसिलिटी का किया निरीक्षण



  • जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शाम तक फूल टाइम विशेषज्ञ की नियुक्त कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराएं, नही तो आपके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी 


 कानपुर। जिलाधिकारी द्वारा ग्रेस प्राइवेट कोविड फैसिलिटी का  निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया ।उन्होंने  उपस्थित डॉक्टर से विशेषज्ञ डॉक्टर के विषय मे जानकारी की तो उनके द्वारा बताया गया कि आनकाल विशेषज्ञ आते है, इस पर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शाम तक फूल टाइम विशेषज्ञ की नियुक्त कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराएं, नही तो आपके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोविड फैसिलिटी प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे, प्रोटोकॉल का पालन न करने वालो के खिलाफ कड़ी  कार्यवाही की जायेगी।मरीजों को प्रत्येक दशा में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले, यह शासन की प्राथमिकता है। इसका अनुपालन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। और बिलिंग पर विशेष ध्यान रखना है किसी भी दशा में ओवर बिलिंग न हो ,ओवर बिलिंग की शिकायत मिलने पर भी संबंधित के खिलाफ एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।कोविड फैसिलिटी  आपको इस लिए दी गई है कि  लोगों को सुविधा पहुंचे  यदि किसी भी कोविड फैसिलिटी द्वारा लोगो का शोषण करने जैसी शिकायत मिलती है तो सम्वन्धित  अस्पतालों के खिलाफ   कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्त नान कोविड अस्पताल खांसी, जुखाम, बुखार आदि के लक्षण वाले लोगों का इलाज अपने यहां भर्ती कर न करे, यदि खांसी, जुखाम, बुखार लक्षण के व्यक्ति उनके यहां आते हैं तो उनकी एंटीजन किट  से जांच कराते हुए पॉजिटिव आने पर उस व्यक्ति को अपने यहां होल्डिंग ऐरिया में रखते हुए जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि उनका इलाज कोविड फैसिलिटी में कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट छ उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages