कोरोना सचेतकों की टीम 17 यूपी एनसीसी बटालियन ने कोरोना से बचाव की दी जानकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/09/2020

कोरोना सचेतकों की टीम 17 यूपी एनसीसी बटालियन ने कोरोना से बचाव की दी जानकारी

 


 

कानपुर। 17 एन सी सी गर्ल्स बटालियन की एन सी सी कैडेट द्वारा मॉल रोड स्थित एस एन सेन बालिका इंटर कालेज के पास राह चलते राहगीरों को लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन कानपुर एवं कोरोना सचेतक राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कोरोना से बचाव हेतु यह भी आवश्यक है कि सार्वजनिक स्थान पर न थूके इससे भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणु युक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सुधा पाठक ने बताया यदि आपके घर में किसी को कोरोना हुआ है तो  कोविड धनात्मक  मरीजों के परिजनों को भी अपनी जाँच करानी चाहिए थर्ड ऑफिसर नीतू गौड़ ने बताया जो लोग कोरोना की जंग जीत चुके है उन्हें अपना प्लाज्मा समाज हित में डोनेट करना चाहिए ताकि कोरोना की जंग भारत जीते। इस अवसर पर सुधा पाठक अर्चना चौहान नीतू गौड़ लखन शुक्ला आंशी शुक्ला यू पी एस डी एम ए कोरोना सचेतकों की टीम 17 यूपी एनसीसी बटालियन की कैडेट उपस्थित रही।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages