जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिदिन व्यवस्थाओं के विषय में निरीक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/09/2020

जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिदिन व्यवस्थाओं के विषय में निरीक्षण

 



  • निरीक्षण के दौरान संबंधित फैसिलिटी में कोई भी कमी ना हो तथा फैसिलिटी पर लगातार निगरानी रखने के लिए स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की भी निगरानी रखी जा रही है


कानपुर। संक्रमण की शहर में स्थिति को देखते हुये निरीक्षण का दौर अनावरत चल रहा है। जिससे     जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिदिन कोविड प्राइवेट एल 2 फैसिलिटी की व्यवस्थाओं के विषय में निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित फैसिलिटी में कोई भी कमी ना हो तथा फैसिलिटी पर लगातार निगरानी रखने के लिए स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की भी निगरानी रखी जा रही है। जिसके क्रम में पुनः 7 एयर फोर्स हॉस्पिटल का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गम्भीर मरीजों की लगातार निगरानी रखी जाए ,जो मरीज आपके यहाँ आते है उनकी पूरी हिस्ट्री रखते हुए बेहतर इलाज किया जाए।उन्होंने कहा कि जो भी मृत्यु आपके यहां हुई है उसका कारण क्या रहा, इस पर उपस्थित डॉ. ने बताया कि अधिकतर मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, जिनकी स्थिति स्टेबल नहीं थी पल्स भी काफी कम था कुछ मरीज ड़ेंगी के भी थे जिनकी मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि 7 एयर फोर्स हॉस्पिटल की व्यवस्था बेहतर है यह व्यवस्थाएं ऐसे ही संचालित रहे। एयर कोमोडो ने बताया कि 3 आईसीयू बेड की क्षमता को और बढ़ाकर अब 20 आईसीयू किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएम द्वितीय उपस्थित रहे।

 

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages