नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

05/09/2020

नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां



  • नर्वल तहसील के विकासखंड सरसौल कस्बे में स्थित नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं


सरसौल। कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए तरह-तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन जागरूक करने वाले ही नियमों को ताक में रखते हुए धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं।

नर्वल तहसील के विकासखंड सरसौल कस्बे में स्थित नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन कर रही संचालिका भी बिना मास्क के बैठकर महिलाओं की जांच करती हैं इसके साथ ही एक साथ दर्जनों की संख्या में महिलाओं की भीड़ भी दिखती है।

आपको बताते चलें कि कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी की चपेट में रोजाना हजारों लोग आ रहे हैं दर्जनों की संख्या में लोग मर रहे हैं इसके बावजूद लोगों को भय नहीं है 

सरसौल स्थित नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर में मजबूरी कहें या जबरदस्ती मरीज एक दूसरे से चिपक कर बैठ रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं जिसमें शासन व प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है सरसौल क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में मानक के विपरीत डायग्नोस्टिक सेंटर चल रहे है जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है।

आखिर ऐसे में कैसे टूटेगी कोरोना  की चेन।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages